दशरहा मैदान के लिए स्थल का चिन्हिकरण निर्देश
25 Aug
2008
|
Navratri Special on

|
हनुमानगढ, जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने सोमवार को कलैक्ट्रेट में आईडीएसएमटी योजना की बैठक लेकर जिला मुख्यालय पर दशहरे मेले के आयोजन के लिए स्थल चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए । इसके लिए एक तीन सदसीय समिति का गठन किया गया । समिति में उपखण्ड अधिकारी , नगरपरिषद आयुक्त तथा नगरपरिषद के सहायक अभियन्ता को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थल का चिन्हिकरण कर श्रीरामलीला समिति हनुमानगढ टाऊन को जनसहयोगी योजना के तहत आवश्यक निर्माण कार्य करवाए जाने तथा मिशन अनुपम योजना के अन्तर्गत उसके संचालन का कार्य श्रीरामलीला समिति टाऊन को दिए जाने का प्रयास किए जाए।
जिला कलक्टर ने बैठक में जिले में स्थित विभिन्न चौराहों का सौन्दर्यकरण किया जाने तथा उनकी पहचान के लिए उनके नामों को इस प्रकार से प्रदर्शित किया जाए ताकि वे दूर से पहचाने जा सके। उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम की चार दिवारी को रंग रोगन करवाने के लिए भी निर्देश दिए।
बैठक में नगरपरिषद आयुक्त रामचन्द्र पोटलिया, डिप्टी टाऊन प्लानर श्री पी.आर.बेनीवाल, श्रीगंगानगर के नगरपरिषद के अधिशाषी अधिकारी मनोज माथुर व सहायक अभियन्ता सुभाष बंसल सहित जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी मौजूद थे ।
|