KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


राजस्थान नैनो के स्वागत में पलक पावडे बिछाने को तैयार
25 Aug 2008

राज्य सरकार मुहैया कराएगी यथोचित सुविधाएं: मुख्यमंत्री


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि टाटा मोटर्स पश्चिम बंगाल के सिंगुर से यदि अपने नैनो कार से सम्बंधित प्रोजेक्ट को अन्यत्रा स्थापित करना चाहे तो राजस्थान नैनों के स्वागत में पलक पावडे बिछाने को तैयार है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में प्लाण्ट स्थापित करने के लिए टाटा मोटर्स को सरकार द्वारा यथोचित आधार भूत सुविधाएं, सहयोग एवं समर्थन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए सब तरह से अनुकूल माहौल है।  राज्य सरकार ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करते हुए निवेश के लिए आदर्श माहौल का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि निवेश के क्षेत्रा में नए दौर में प्रवेश कर चुके राजस्थान के लोगों के लिए टाटा मोटर्स का आगमन तरक्की की नई राह खोलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान सम्मिट के दौरान के गत वर्ष हुए 1 लाख 62 हजार करोड के निवेश के लिए जिन विविध एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, उनमें से 32 हजार करोड रूपये के प्रोजेक्टस पर कार्य आरम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि भिवाडी में होंडा कार से सम्बंधित प्लाण्ट से आगामी वर्ष में कारों का उत्पादन आरम्भ हो जाएगा। ऐसे में भिवाडी क्षेत्रा में निवेश और बडे उद्योगों की स्थापना के लिए आदर्श माहौल का टाटा मोटर्स को लाभ मिल सकेगा।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकि शिक्षा संस्थानों के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहल एवं प्रयासों से प्रदेश ने निवेश को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे युग में कदम रखा है, जिसका हिस्सा बनकर राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Tata Nano Rajasthan Offer for Nano

Pelagian Dictionary

नैनो
स्वागत
पलक
पावडे
बिछाने
तैयार


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares