www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


परिवार को आर्थिक संबल देने वाली वागड वनिताओं का होगा सम्मान
25 Aug 2008

नरेगा में सौ दिन कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम गिफ्ट करेंगी घाघरा-ओढनी


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

डूंगरपुर, २५ अगस्त/प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसधरा राजे द्वारा वर्ष २००८-०९ की बजट घोषणा के अनुरूप ’अमृता देवी विश्नोई योजना‘ के तहत परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में एक सौ दिनों का रोजगार पूर्ण करने वाली वागड वनिताओं का मंगलवार सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा डूंगरपुर जिले के आसपुर कस्बे में आयोजित एक समारोह में ऐसी ही लगभग एक हजार महिलाओं को घाघरा-ओढनी की सौगात प्रदान की जाएगी।
जिला कलेक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि महिला सशक्तिरण के उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार द्वारा अमृता देवी विश्नोई योजनान्तर्गत डूंगरपुर जिले को वर्ष २००८-०९ में २० हजार ५५० महिलाओं के लिए ५१ लाख ३७ हजार रूपयों की राशि आवंटित की है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत वर्ष २००७-०८ में जिले में १० हजार ३६७ महिलाओं ने १०० दिनों का रोजगार पूर्ण किया है और समस्त पात्रा महिलाओं को २४४ रूपये मूल्य की घाघरा-ओढनी का सेट निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इतनी बडी संख्या को लिए हुए डूंगरपुर जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से यह एक अच्छा तथ्य है कि जनजाति अंचल में बडी तादाद में महिलाएं ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों पर पुरूषों से अधिक तादाद में काम पर आ रही है। इससे जहां संबंधित महिलाओं के परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है वहीं क्षेत्राीय विकास में भी महिलाओं को अपनी भागीदारी का अहसास हो रहा है।
मंगलवार को आयोजित समारोह में ’अमृता देवी विश्नोई योजना‘ के तहत मुख्यमंत्री के हाथों घाघरा-ओढनी के वितरण के बाद शेष बची सभी पात्रा महिलाओं को ५ सितम्बर तक घाघरा-ओढनी का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों करवा दिया जाएगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com