बीकानेर के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं-आचार्य
25 Aug
2009
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्यप्रकाश आचार्य ने सर्व शिक्षा के अंतर्गत परियोजना निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के पद पर नियुक्ति की जाकर इस पद का मुख्यालय जयपुर करने पर रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित किया जिसमें उल्लेख किया कि आजादी के विलीनीकरण के समय शिक्षा का मुख्यालय बीकानेर तय होने के बाद भी शिक्षा निदेशालय को कमजोर किया गया ऐसे में सर्व शिक्षा योजना निदेशक का मुख्यालय जयपुर करना न्यायोचित नहीं है। आचार्य ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि बीकानेर की जनता के साथ सौतेले व्यवहार कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा सर्व शिक्षा के अंतर्गत नियुक्त निदेशक का मुख्यालय बीकानेर ही रखने की मांग की।
|