www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


गांवों में २४ घण्टे बिजली आपूर्ति के लिए ५ हजार करोड रुपये का फीडर सुधार कार्यक्रम लागू - जल संसाधन मंत्री
25 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

जयपुर, २५ सितम्बर। जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा है कि राज्य सरकार काश्तकारों को ७ घण्टे नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए संकल्पित है तथा गांवों में २४ घण्टे सिंगल फेस विद्युत उपलब्ध कराने के लिए ५ हजार करोड रुपये का फीडर सुधार कार्यक्रम लागू किया गया है जिसका क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। वे मंगलवार को खेतडी तहसील के चारावास गांव में ३३/११ के.वी. विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गत साढे तीन वर्षों में विद्युत दरों में वृद्धि नहीं की है तथा लोगों को विद्युत आपूर्ति सुचारू ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरकार मिड-डे-मील योजना के अन्तर्गत बच्चों को अच्छा भोजन उपलब्ध करवा रही है जिसके लिए ढाई सौ करोड रुपये सालाना खर्च हो रहे हैं। प्रो. जाट ने बताया कि प्रदेश में ३०० करोड रुपये की लागत से एनीकट बनवाये गये हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में वाटर लेवल नीचे जा रहा है जो चिंता का विषय है। इसके लिए इंदिरा गांधी नहर से पीने के पानी की व्यवस्था के लिए ६ हजार करोड रुपये की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि झुंझुनू व चूरू जिले में यमुना नदी का पानी लाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास किये हैं तथा ४ हजार करोड रुपये की लागत की सडके बनाई गई है।
उन्होंने इस अवसर पर पेयजल के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयार की गई बीस लाख रूपये की लागत की योजना के बारे में भी समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमि दानदाता श्री होशियर सिंह को साधुवाद देते हुए कहा कि इस ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण से लोगों की विद्युत वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जायेगा तथा विद्युत मांग की पूर्ति के साथ-साथ विद्युत छीजत में भी कमी आयेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की है जिसके कारण काश्तकारों को अच्छा लाभ मिला है। उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर उनका स्मरण करते हुए उनके नाम पर चल रही आदर्श गांव योजना में चयनित चारावास गांव में विकास कार्यों के लिए की जाने वाली मांग पूर्ति का आवश्वासन भी दिया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक श्री दाताराम गुर्जर ने कहा कि चारावास में ३३/११ के.वी. सब स्टेशन बन जाने से क्षेत्र की काफी समय से चल रही मांग पूरी हो गई है जिससे काश्तकारों को अच्छी गुणवत्ता वाली विद्युत उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेतडी क्षेत्र के लिए ५ बडी योजनाओं की स्वीकृति भी दी है। जिससे पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया तथा अपने विधायक कोटे से ग्रेवल सडक बनाये जाने की घोषणा की। सरपंच श्री बजरंग लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Pelagian Softwares - Accouting, Invoicing, Stock, Payroll, Billing Softwares
Download Free Trial Now

Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com