भ्रूण हत्या जघन्य अपराध व पाश्विकता की पराकाष्ठा है इसे करने व कराने वाले को ब्रह्महत्या से भी दुगुना पाप लगता है, इसी संदेश को जन - जन पहुंचाने हेतु गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति राजस्थान सम्मेलन की तैयारियां की जा रही है।
२७-२८ सितम्बर को दो दिवसीय सम्म्ेलन मे प्रातः ८.३० बजे पब्लिक पार्क से एक जागरण रैली निकलेगी जिसके मुख्य अतिथि महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस राजीव शर्मा होंगे। शर्मा अपने उद्बोधन के पश्चात सिग्नल देकर रवाना करेगे।
रैली के तुरन्त पश्चात् माहेश्वरी भवन मे उद्घाटन सत्र शुरू होगा जिसमे मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के निवेश बोर्ड अध्यक्ष डॉ महेशचन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर शिखर अग्रवाल, आयुक्त, नगर निगम एम एल नेहरा, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक भागीरथ चौधरी होंगें। सम्मेलन की अध्यक्षता ऋषिकेश के संत आनन्द ब्रह्मचारी करेंगें और मुख्य वक्ता संस्था के प्रदेशात्मक श्री रामकिशोर तिवाडी होगे।
सस्ंथा के प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार राजस्थान के ८० शहरो की इकाईयों के प्रतिनिधि व चैन्नई, अहमदाबाद, मुम्बई, चरखी दादरी, ऋषिकेश से अतिथि गण सम्मेलन मे शामिल होकर चितंन मथंन करेगे। रात्रि मे ’डॉक्टर्स कॉन्फ्रेस‘ भी रखी गई है जिसमे ’मूख चीख फिल्म‘ का प्रदर्शन एवम् परस्पर डिस्कशन प्रोंग्राम भी रहेगा। रात्रि मे सत्संग व भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है।