www.khabarexpress.com |
|
| 01 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
योजना के तहत् प्रीपेड और पोस्टपेड वर्ग में नए ग्राहक जुटाने पर ध्यान जमाया जाएगा और साथ ही ग्राहकों के लिए रोमांचक स्क्रैच एंड विन पेशकश शुरू की गई हैं । २५ अक्टूबर, २००७: भारत की सबसे तेजी से बढने वाली टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए ‘२० मिलियन सेलीब्रेशन ऑफर’ का ऐलान किया है। महीने भर तक चलने वाली इस योजना के तहत् प्रीपेड और पोस्टपेड वर्ग में नए ग्राहक जुटाने पर ध्यान जमाया जाएगा और साथ ही ग्राहकों के लिए रोमांचक ‘‘स्क्रैच एंड विन’’ पेशकश शुरू की गई हैं । इसके अलावा हर नए ग्राहक को २५ रु के मुफ्त टॉक टाइम का निश्चित ईनाम भी दिया जाएगा। श्री विनायक देशपांडे, अध्यक्ष, टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम दिवाली के पावन पर्व पर ‘२० मिलियन सेलीब्रेशन ऑफर’ का ऐलान कर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। अपनी इस शानदार त्योहारी पेशकश के जरिए हम ग्राहकों को टाटा इंडीकॉम के हर नए कनेक्शन के साथ निश्चित रूप से ईनाम भी देंगे। यानी टाटा इंडीकॉम की कोशिश यही होगी कि इस बार इसके ग्राहकों के लिए दीपों का पर्व बम्पर दिवाली जैसा साबित हो। हम टाटा इंडीकॉम परिवार में आने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हैं और उन्हें यहां बेहतर अनुभव दिलाने का भरोसा दिलाते हैं।’’ टाटा इंडीकॉम की ‘२० मिलियन सेलीब्रेशन ऑफर’ के तहत् ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड भी दिया जाएगा और उसे स्क्रैच करने पर उन्हें मुफ्त गिफ्ट दिया जाएगा, जो यदि काउंटर पर ही उपलब्ध हुआ तो तत्काल उन्हें मिल जाएगा, अन्यथा उन्हें किसी अन्य स्थान से, जिसकी जानकारी उन्हें दी जाएगी, अपनी पहचान बताने के बाद अपना पुरस्कार लेना होगा। सभी नए प्रीपेड कनेक्शनों पर २५ रु का मुफ्त टॉक टाइम कस्टमर एकाउंट में डाल दिया जाएगा। यह मुफ्त टॉक टाइम कनेक्शन के साथ मिलने वाले अन्य किसी शुरूआती टॉक टाइम के अलावा होगा। पोस्टपेड कनेक्शनों पर २५ रु का फायदा ग्राहकों के बिलों में दर्शाया जाएगा। इसी तरह डाटा कार्ड/यूएसबी लेने पर ग्राहक को प्लान के अनुसार २५ रु के बराबर मिनटों का लाभ दिया जाएगा।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com