www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
13 October 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Dhan Teras | Deepawali |
Free News on your website


निश्चेतन विज्ञान का १२ वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन सरदार मेडीकल कॉलेज में
25 Oct 2007

सम्मेलन में राज्य के अलावा हरियाणा,पंजाब एवं दिल्ली के २०० से अधिक चिकित्सक शामिल होगें।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

बीकानेर,२५ अक्टूबर। निश्चेतन विज्ञान का १२ वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन सरदार पटेल मेडीकल कॉलेज में २७ व २८ अक्टूबर को आयोजित होगा।  
 सरदार पटेल मेडीकल कॉलेज के निश्चेतन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.ओ.पी.श्रीवास्तव ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि २७ अक्टूबर को प्रातः साढे आठ बजे सम्मेलन की शुरूआत होगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान मेडिकल विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पी.पी.एस.माथुर होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में होने वाली विभिन्न शल्य चिकित्साये,निश्चेतन विज्ञान में प्रगति के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि चाहे हद्य शल्य हो, मष्तिस्क की शल्य,अंग प्रत्यारोपण से लेकर कैंसर के लिए किये जाने वाली शल्य चिकित्या  निश्चेतन करने वाली दवाईयों में क्रांतिकारी प्रगति के कारण ही संभव हो पाई है। मरीज को निश्चेतन करके पूर्ण रूप से पेरालाईज कर दिया जाता है,उस स्थिति में मरीज की श्वास की नली में नलकी डालकर मरीज को मशीनों से कृत्रिम सांस दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि बहुत अच्छे उपकरण व सुरक्षित दवाईयों के उपलब्ध होने से मरीज को घण्टों शल्य चिकित्सा के लिए कम से कम रिस्क पर बेहोश रखा जा सकता है।
 डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि निश्चेतन विशेषज्ञ का काम अब सिर्फ आप्रेशन थियेटर तक ही सीमित नहीं है,वरन गहन चिकित्सा इकाईयों में पुर्नजीवन देने वाले एवं पेन क्लिनिक में गंभीर व पुराने दर्दो से पीडित मरीज को राहत देने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। दो दिन के  इस सम्मेलन में निश्चेतन विज्ञान के विभिन्न विषयों में विशेष दक्षता रखने वाले विशेषज्ञों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में बुलाया गया है,जिसमें करीब १० गैस्ट लेक्चर्स होंगे। उन्हने बताया कि स्नातकोत्तर छात्रों एवं जूनियर फैक्लटी में कम्पटीटिव भावना उभारने के लिए विभिन्न अवार्ड व क्विज प्रतियोगिता भी होगी। उन्होंने बताया कि अब तक २०० डेलीगेट्स का पंजीयन हो चुका है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.डी.पी.पूनिया भी उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Team of bhojpuri film Prem ka Rog Bahil on music launching

Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com