रावण नहीं होगा प्राण प्रतिष्ठित
25 Oct
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
२५ अक्टूबर। हिन्दुओं के धार्मिक ग्रन्थ रामायण में खलनायक की भूमिका निभाने वाले दशानन का आज यहां अपनी ससुराल में ही विरोध के कारण जिला प्रशासन द्वारा रावण मंदिर में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रोक दिया गया। अक्षय ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र की और से जोधपुर शहर के अमरनाथ महादेव मंदिर परिसर में बने रावण मंदिर में शरद पूर्णिमा पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी।
संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से भी लिखित ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की गई थी। ऐसे आयोजन के लिए आयोजकों को प्रशासन से पूर्व में अनुमति लेनी होती है। इस कार्यक्रम को रोकने के साथ उन्हें अनुमति लेने के लिए कहा गया है। इस संबंध में पुलिस को भी जांच के निर्देश दिए गए है और जांच रिर्पोट के आधार पर अनुमति देने पर विचार किया जाएगा।
मंदिर में स्थानीय छीतर पत्थर से बनी मूर्ति की स्थापना कर दी गई है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अटक गया है। अक्षय ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के अध्यक्ष कमलेश कुमार दवे के अनुसार इस मंदिर में रावण की दो मूर्तिया स्थापित की जाएगी और दोनों मूर्तियां बन चूकी है।
|