KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली
25 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


आयुक्त एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क श्री रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार को यहां सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए। जयपुर, २५ अक्टूबर। आयुक्त एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क श्री रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रातः यहां सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभाग की गतिविधियों एवं कार्य पद्धति की जानकारी ली तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने प्रत्येक शाखा प्रभारी का परिचय लेने के साथ-साथ सम्बन्धित शाखा द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। श्री सिंह को राज्यपाल जनसम्पर्क प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ, समाचार शाखा, चित्र शाखा, ई.एन.जी., साहित्य, क्षेत्रीय प्रचार, पंजीयन, विज्ञापन, प्रशासन, सूचना केन्द्र,जयपुर एवं नई दिल्ली के प्रभारियों ने प्रचार-प्रसार की कार्यशैली के बारे में जानकारी करवाई।
श्री सिंह ने विभाग को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रचार-प्रसार कार्यों को और अधिक गति दें जिससे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक लाभ आम जन तक पहुंच सके।
अतिरिक्त निदेशक श्री राम अवतार बुनकर ने नये आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करने पर विभाग की ओर से उनका स्वागत करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सिंह ने सन् २००० में जनसम्पर्क विभाग में वेबसाइट की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने आयुक्त को विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में विभाग की टीम पूरी निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का कार्यग्रहण करने पर विभाग के अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

एवं
जनसम्पर्क
आयुक्त
विभागीय
गतिविधियों
जानकारी
ली


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Lord Shiva


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares