हाजियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
25 Oct
2009

बीकानेर, बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मदरसा सुलेमानिया, मोहल्ला कस्साबान में एक हज ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी नसीरूदीन ने बताया कि हज के अराकान पूरे करने के संबंध में हज ट्रेनर हाजी जमील अहमद मुगल, महबूब कोहरी और अब्दुल रहबर मुगनी ने सभी हुज्जाजों को हज-2009 के बारे में विस्तृत्त जानकारी दी।
सोसायटी के प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर डॉक्टर अबरार अहमद पँवार व चिकित्साकर्मी रजब अली भाटी, राजा समीर, अब्दुल रहमान, साजिद अली, मोहम्मद जफर, मोहम्मद रफीक तथा मोहम्मद जिकर कादरी, जेड एम खान और सैय्यद अख्तर अली ने अपनी सेवाएँ दीं। बीकानेर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी नसीरूदीन ने बताया कि इस शिविर में 174 हाजियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। टीकाकरण की शुरूआत तिलावत-ए-कुरआन से हाफिज फरमान अली ने की। इस अवसर पर नसीरूदीन, महापौर मकसूद अहमद, मोहम्मद नसीम, सैय्यद अनवर अली एडवोकेट, अनवर उस्ता, अनवर अजमेरी, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इस्माईल, अब्दुल हमीद, मोहम्मद हुसैन पँवार, मन्जूर अली, अब्दुल रहमान सिंधी, असगर अली, मोहम्मद सलीम डार, मोहम्मद अली टीटी, मोहम्मद इस्माईल मुगल सहित कईं लोगों ने अपनी सेवाएँ दीं। सैय्यद इरफान अली की रहनुमा-ए-हज व उमराह किताब का भी विमोचन हाजी नसीरूदीन ने किया। बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया कि सोसायटी की ओर से प्रत्येक हाजी को हैण्ड बैग व किताब दी गई जिसमें हज संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। सलीम डार ने सीडी के माध्यम से हाजियों को हज संबंधी जीवन्त जानकारी दी।
|