KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


हंसराज हंस ने भरे वागड महोत्सव मे रंग, हर प्रस्तुति पर जम कर थिरके युवा
25 Nov 2007

जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वागड महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार की शाम हुए सूफी गायक हंसराज हंस व उनके दल द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने बांधा समां।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Pop singer Hansraj Hans in Vaagad Festivalडूंगरपुर २५ नवंबर/वागड महोत्सव के चौथे दिवस की संध्या एक यादगार अनुभव बन कर रह गई जब देश के जाने माने फिल्मी व पॉप गायक हंसराज हस ने अपनी गायकी से उपस्थित हजारों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और युवाओं को गीतों के साथ  थिरकने पर मजबूर कर दिया।
जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वागड महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार की शाम सूफी गायक हंसराज हंस व उनके दल द्वारा दी गई धमाकेदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरंभिक हल्की-फुल्की पंजाबी प्रस्तुतियों के बाद हंस ने जब एक के बाद एक अपने मस्ती भरे हिट गीतों की प्रस्तुतियां देनी आरंभ की तो उपस्थित श्रोताओं, दर्शकों की मस्ती मे सरोबार हो गये।
संत कवि दरवेश व संत कबीर के गीतों के माध्यम से आध्यात्मिकता की सरिता प्रवाहित करते हुए हंसराज ने अपनी यादगार शाम का आगाज किया। उसके बाद उन्होंने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘नित खेर मंगदा में सोणी तेरी, दुआ ना कोई और मंगदा‘ गाया तो हजारों लोगों की तालियों ने उनके साथ संगत कर वातावरण को रसमय बना दिया।
Vaagad Audience in Hanshraj Hans Programme हंसराज ने लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘ आजा री माही‘, ‘इश्क दी गली‘, झांझरिया छनकाती गौरी गाया वहीं उनको जबरदस्त  पहचान दिलाने वाले गीत ‘ये जो सिली सिली आंदी है हवा कित्थे कोई रोंदा होवेगा‘ की प्रस्तुतियों ने वातावरण में रंग जमा दिया।
 हंसराज ने युवाओं की पसन्द के गीत ‘महकी, महकी जुल्फें, बहकी बहकी चाल‘, ‘ कीं करिये कीं करिये‘ व मानसून वेडिंग का गीत आजा नचले तथा ’टोटे-टोटे हो गया, दिल टोटे-टोटे हो गया ‘गाया तो मानो युवाओं में इन गीतों पर झूमने की होड लग गई। उनके इन गीतों पर पाण्डाल में उपस्थित युवाओं ने जम कर नृत्य किये। इससे पूर्व हंसराज की साथी गायिक सतविंदर लवली ने भी गीत प्रस्तुत किये वहीं डांस ग्रुप के युवा लगातार नृत्य प्रस्तुतियां देते रहे। गीत प्रस्तुतियों दौरान हंसराज हंस के साथ मेवी भट्टी, नरेश कुमार, जसवंत राय, सादिक अली, बीके बिन्दु, गुरनामसिंह, वरिन्द्र विक्की, कश्मीर मोहम्मद, जसपालसिंह, रफी मोहम्मद, अमरीक सिंह, कुलदीप गिल, सरूपसिंह आदि ने वाद्य यंत्रों पर संगत प्रदान की। संचालन बी-टू-ईवेन्ट नई दिल्ली की सोनिया एवं मयूरध्वज जोशी ने किया। 
 आरंभ में हंसराज सिंह व उनकी साथी गायिका संतविंदर लवली का जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगरपालिका की ओर से माल्यार्पण व शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर टी आर जोशी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश, नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोज, जनसंफ अधिकारी कमलेश शर्मा, तहसीलदार जसराम मीणा, नगरपालिका ईओ दिनेश शर्मा, पर्यटन अधिकारी विकास पण्ड्या व अनिल तलवाडया सहित अन्य अधिकारियों ने हंसराज व उनके बेण्ड का स्वागत किया। समारोह दौरान  बी टू इवेण्ट कम्पनी के डी पी चौहान का भी शॉल ओढाकर स्वागत किया गया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

हंस
भरे
वागड
महोत्सव
मे
रंग
हर
प्रस्तुति
जम
कर
थिरके
युवा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Johan Abrahim & Ayesha Takia in Movie No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares