थानवी टवेन्टी-20 क्रिकेट एसोसिऐशन के प्रदेश सह सचिव नियुक्त
25 Dec
2007
क्रिकेट ऐसोसीऐशन के राष्टीय अध्यक्ष आईटी कम्बोज चण्डीचढ के निर्देशानुसार रामकरण पायली की अध्यक्षता में बनी प्रदेश की टवेंटी 20 क्रिकेट ऐसोसिऐशन टीम की नयी कार्यकारिणी घोषित की गई है।
जयपुर । 24 दिसंबर की टवेंटी 20 क्रिकेट ऐसोसीऐशन के राष्टीय अध्यक्ष आईटी कम्बोज चण्डीचढ के निर्देशानुसार रामकरण पायली की अध्यक्षता में बनी प्रदेश की टवेंटी 20 क्रिकेट ऐसोसिऐशन टीम की नयी कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें हाजी फजलुर्रहमान खत्री की चैयरमैन एवं डीडवाना के योगेशलाल शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया एवं राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलावत खां सहित सुरेन्द्र भाभडा को, देवकी नन्दन पुजारी, राजेन्द्र मिश्रा को सरक्षंक बनाया।- वहीं मेडता निवासी वर्तमान जिला एवं सेंशन न्यायालय में विशिष्ठ लोक अभियोजक को टवेंटी 20 क्रिकेट ऐसोसिऐशन राजस्थान के सह सचिव के पद पर मनोनित किया गया है। थानवी ने क्रिकेट के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सहित प्रशासन व पत्रकारों के कई क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया । अनिल थानवी की सह सचिव पद बनने की खबर मिलते ही मेडता वासियों में खुशी लहर की दोड गई और शहर वासियों थानवी को सहसचिव चुने जाने पर खुबसारी बधाईया दी।
|