रसोई गैस की बचत व सुरक्षित उपयोग पर होगा लाईव डेमो
25 Dec
2007
रसोई गैस के उपभोक्ताओं को गैस की बचत और उसके सुरक्षित उपयोग के लिए अब गैस कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के प्रयास किए जा रहे है।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर २५ दिसंबर/ रसोई गैस के उपभोक्ताओं को गैस की बचत और उसके सुरक्षित उपयोग के लिए अब गैस कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत बुधवार को शहर के गेपसागर झील की पाल पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की विशेष वेन द्वारा एक लाईव डेमो दिया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर ने बताया कि प्रातः ११ बजे से एक बजे तक कंपनी की ओर से आई विशेष वेन के माध्यम से रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं को रोकने तथा गैस उपयोग में आने वाली समस्याओं के निदान के संबंध में लाईव डेमो दिया जाएगा।
|