KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


हादसों को रोकने के लिए हरसंभव कार्यवाही की जाएगी - कलक्टर
25 Dec 2007

कलक्टर पवन मंगलवार प्रातः स्थानीय रोडवेज आगार प्रबंधक कार्यालय में शहर के माथुगामडा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक से मंदिर के बरामदे के क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर २५ दिसंबर/ जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने कहा है कि शहर में हादसों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव कार्यवाही की जाएगी, इस कार्यवाही में जनप्रतिनिधियों और आमजनों का सहयोग अपेक्षित है।
कलक्टर पवन मंगलवार प्रातः स्थानीय रोडवेज आगार प्रबंधक कार्यालय में शहर के माथुगामडा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक से मंदिर के बरामदे के क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने माथुगामडा सडक पर हादसे के कारणों की समीक्षा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मोहल्लेवासियों की मांग पर आवागमन में अव्यवस्था पैदा करने वाले ट्रक कांटे को हटवाने के लिए नोटिस देने की कार्यवाही के लिए उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी को निर्देश प्रदान किए। मोहल्लेवासियों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर इस मार्ग पर अवैध रूप से रखी गई थडयों को हटाने की कार्यवाही के लिए उपखण्ड अधिकारी खराडी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत और वार्ड पार्षद दिनेशचंद्र चौबीसा का एक संयुक्त दल बनाते हुए निर्देशित किया कि संबंधित थडी मालिकों को प्रथमबार प्रेमपूर्वक आवागमन में बाधक बनने वाली थडयों को हटा कर नई सब्जी मण्डी परिसर में स्थापित करावें ताकि भविष्य में इस मार्ग पर किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
कलक्टर ने कहा कि इस मार्ग पर यातायात दबाव को कम करने और दुर्घटनामुक्त आवागमन प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन व नगरपालिका द्वारा सडक को चौडा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और कुछ ही समय में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने निजी बसों के सडकों पर अव्यवस्थित खडे रहने से आवागमन प्रभावित होने और रोडवेज को घाटा होने की बात पर आगार प्रबंधक और उपखण्ड अधिकारी को इस संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने को कहा।
 बैठक दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने कहा कि निजी बसों से होने वाली अव्यवस्थाओं को कम करने के लिए स्थाई समाधान के रूप में निजी बस स्टेण्ड को बनवाया जाना चाहिए। उन्होंने सडकों के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही में नगरपालिका द्वारा प्रयास किए जाने की बात भी कही।
 बैठक म उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, रोडवेज आगार प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव, डायालाल पाटीदार, वार्ड पार्षद दिनेश चौबीसा, सामाजिक कार्यकर्त्ता शार्दूलसिंह राठौड, समाजसेवी रामजीलाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद थे।
 इससे पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला, नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी आदि ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

रोकने
हरसंभव
कार्यवाही
जाएगी
कलक्टर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dus Kahaniyaan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares