डूंगरपुर २५ दिसंबर/ बैठक उपरान्त जिला कलक्टर नीरज के.पवन व नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने अधिकारियों के साथ कृषि उपज मण्डी परिसर में खाली पडी जगह को भी देखा।
कृषि उपज मण्डी परिसर में रिक्त जगह को देखते हुए उन्होंने उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी को इस स्थान को चिन्हित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि स्थाई निजी बस स्टेण्ड बनने तक इसे प्राथमिक तौर पर निजी बसों के रूकने के लिए उपयोग में लेने की कार्यवाही की जावे। इस संबंध में उन्होंने कृषि उपज मण्डी के संबंधित अधिकारियों से भी आवश्यक पत्र व्यवहार के लिए निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, शहर कोतवाल निरंजनसिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष के.के.गुप्ता, शार्दूलसिंह राठौड, पार्षद दिनेश चौबीसा, योगेश शर्मा, रोडवेज के डायालाल पाटीदार, सुरेन्द्र सिंह बेडसा आदि मौजूद थे।