शोभिका शर्मा मृत्यु मामले में परिजनों ने राज्य एवं केन्द्र सरकार तक लगाई गुहार
25 Dec
2007 बांसवाडा के भटनागर नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता श्रीमती शोभिका शर्मा की दर्दनाक मौत के मामले में परिजनों ने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रान्तीय और राष्ट्रीय स्तर...
बांसवाडा, २५ दिसम्बर/ बांसवाडा के भटनागर नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता श्रीमती शोभिका शर्मा की दर्दनाक मौत के मामले में परिजनों ने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रान्तीय और राष्ट्रीय स्तर के आयोगों, उच्चाधिकारियों, केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रियों आदि को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्यवाही करने की गुहार की है।
इस बारे में भिजवाए ज्ञापनों में परिजनों ने स्पष्ट किया है कि भटनागर नर्सिंग होम में हुई शोभिका की मौत की जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सारी चिकित्सा विधि की गहन जांच की जाए और इस अस्पताल को सीज कराया जाए ताकि मौत का यह बेखौफ सिलसिला बन्द हो सके। यह भी मांग की गई है कि भटनागर नर्सिंग होम में पिछले वर्षों में हुई नवजात बच्चों और प्रसूताओं की मौत के पिछले प्रकरणों की भी जांच की जाए ताकि डॉक्टरी जैसे पवित्र कार्य को संवेदनशून्यता की हद तक पहुंचा कर केवल उद्योग बनाने की प्रद्वया पर अंकुश लगाया जा सके।
इन ज्ञापनों में शोभिका शर्मा की मौत के लिए भटनागर नर्सिंग होम की डॉक्टर चित्र सजल को जिम्मेदार बताते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई है और इस समूचे घटना द्वम का तिथिवार ब्यौरा देते हुए निष्पक्ष जांच पर जोर दिया गया है।
परिजनों ने इस मामले को लेकर हाल ही बांसवाडा के जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल से भेंट की और बताया कि भटनागर नर्सिंग होम की डॉक्टर चित्र सजल ने शोभिका की मौत के बाद पुलिस में मामला दर्ज होने तथा अस्पताल में ही पंचनामा बनाते वक्त यूट्रस अंग को अपने पास छिपाए रखा तथा न तो पुलिस को पेश किया, न ही शव के साथ भेजा।
परिजनों ने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं करके डॉक्टर ने तथ्य नष्ट करने का षडयंत्र किया और जानबूझकर यूट्रस गायब कर दिया जो कि जांच के लिए महन्नापूर्ण सबूत था।
परिजनों ने कहा कि यह मामला सीधा हत्या का है और इसलिए सारे मामले की निष्पक्ष एवं बहुआयामी तहकीकात जरूरी है। जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि प्रसूता शोभिका की मौत के मामले में गठित की जाने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकि समिति के लिए उन्होंने जिला कलक्टर को अपनी ओर से वांछित सुझाव पत्र भिजवा दिया है और इस समिति के निष्कर्षों के आधार पर सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी