KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


स्वाइन फ्लु को लेकर सरकार संवेदनशील दुरूमिया
25 Dec 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर 25 दिसम्बर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज भारत के नामचीन कॉलेजों में से एक है, इस कॉलेज ने कई ऐसे चिकित्सक दिये है, जिन्होंने देश विदेश में अपना नाम रोशन किया है। इस बात को देखते हुए राज्य सरकार ने पीबीएम के विकास के लिए बजट में बढोत्तरी की है। ये उद्गार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमामुद्दीन अहमद खान दुरूमिया ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पीबीएम में सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी। जिस तरह यहां ट्रोमा डायबिटिज कार्डिलॉजी जैसे रोगों के लिए सेन्टर स्थापित हुए है। उसी तरह अन्य रोगों के लिये भी सुविधाएं बढा दी जायेगी। राज्य सरकार इसके लिये संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वाइन फ्लू को लेकर भी राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिये है। इसके लिये महामारी एक्ट लगाकर जांच शुल्क में कमी करके तथा इसकी दवाओं की उपलब्धता इस बात का प्रमाण है कि सरकार कितनी संवेदनशील होकर काम कर रही है। दुरूमिया ने चिकित्सकों को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि जिले में चिकित्सा क्षेत्र में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसके लिए सरकार व बीकानेर के दानदाता एक कदम आगे बढकर कार्य कर रहे है, जो अपने आप में सराहनीय है। महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि बीकानेर की परंपरा नरसेवा नारायण सेवा की रही है। इस परंपरा को चिकित्सक न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी कायम रख रहे है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.राजा बाबू पंवार ने कॉलेज के 50 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कॉलेज से पढकर निकले विद्यार्थी चिकित्सा के अलावा राजनीति, प्रशासनिक तथा सैन्य क्षेत्रों में भी सेवा दे रहे है। डॉ.पंवार ने कहा कि बैच मीट पिछले 22 वर्ष से चल रही है। इनका आयोजन पुरानी यादों को ताजा करना ही नहीं बल्कि चिकित्सकों द्वारा की गयी नई रिसर्च और खोजों का आदान प्रदान करना भी है। समारोह के दौरान मंचस्थ डॉ.बी.डी. कल्ला, डॉ.विनोद बिहाणी, डॉ.तनवीर मालावत, डॉ.आर.पी. अग्रवाल, डॉ.वी.के. जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में दानदाता शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू, सुंदरलाल दुग्गड, पूर्व सांसद डॉ.करणसिंह यादव, खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ, बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ.गोपाल जोशी सहित सेना में अधिकारी रिटायर्ड प्रिंसिपल व 25 वर्ष पूर्व के गुरुजनों का सम्मान किया गया।  इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री एमामुदीन अहमद, महापौर भवानीशंकर शर्मा व पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु रिडिंग रूम का भी फीता काटकर लोकार्पण किया। चिकित्सा मंत्री ने पटेल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Durumia Sardar Patel Medical

Pelagian Dictionary

फ्लु
लेकर
सरकार
संवेदनशील
दुरूमिया


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Akshay Kumar and Katrina Kaif in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares