२५वें भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले (स्प्रिंग) २००८ का आज यहां इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, नई दिल्ली में केंद्रीय कपडा मंत्री शंकर सिंह वाघेला ने उद्घाटन किया।
मेले में २००० से अधिक प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया है। ८०,००० वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में लगे इस मेले में इस बार ९०० से ज्यादा प्रकार के अलग अलग शैलियों और विविधताओं तथा अलग अलग प्रकार की सामग्री से तैयार हस्तशिल्पों को प्रदर्शित किया गया है
|