www.khabarexpress.com |
|
| 01 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
नई दिल्ली,२६जून। राजस्थान की मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि ओ.एन.जी.सी. ने राजस्थान में रिफाइनरी लगाने के लिए मना किया है तो,मैं यह कहूंगी कि यह राजस्थान के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने साफ -साफ कहा कि राजस्थान में रिफाइनरी लग कर रहेगी। इसमें कोई सन्देह नहीं होना चाहिए क्योंकि इसके लिए हम पूरी तरह से सजग और दृढ संकल्पित है। श्रीमती राजे ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गत ११जून को राजस्थान के अधिकारियों के साथ ओ.एन.जी.सी. की जो बैठक हुई थी उसमें भी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई थी । बल्कि ओ.एन.जी.सी. के अध्यक्ष ने इस बैठक में दौहराया था कि बाडमेर में रिफाइनरी लगाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। बैठक में ओ.एन.जी.सी. ने स्पष्ट कहा था कि राज्य सरकार के सुझावों का भी वे स्वागत करेगी ताकि प्रस्तावित रिफाइनरी प्रोजेक्ट स्थापित करने की दिशा में काम को गति मिल सके। इतना ही नहीं गुजरे २१ जून को ओ.एन.जी.सी. ने जो पत्रा राज्य सरकार को भेजा है। उसमें राजस्थान में रिफाइनरी लगाने की मंशा जाहिर की है। राजस्थान की मुख्य मंत्राी ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार और ओ.एन.जी.सी. विवेकपूर्ण निर्णय ही लेगी। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के बाडमेर क्षेत्रा में रिफाइनरी लगे इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ जुटी हुई है। इस संबन्ध मे ओ.एन.जी.सी. के साथ- साथ केन्द्र से भी बात की जा रही है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com