KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


गौशालाओं को दिया जायेगा १० लाख का चारा अनुदानः राजपुरोहित
26 Jun 2008

भवन निर्माण कारीगरों को दिया प्रशिक्षण, गिरदावरी अनियमतिताओं की जांच की मांग, गिरदावरी अनियमतिताओं की जांच की मांग


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

सूरतगढ, (विकास यादव) राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित का यहां श्री गोशाला परिसर में अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर दानदाताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सारडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की हैसियत से उपखण्ड अधिकारी रामदेवसिंह बेनीवाल व क्षेत्रीय गोशाला के सचिव लक्खीराम सिंगल उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आयोग अध्यक्ष श्री राजपुरोहित ने कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चारा उत्पादन के लिए 10 लाख रुपये तक अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए गोशाला के पास 1॰ एकड भूमि होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गोशाला को एक ट्रेनिंग सेन्टर के रूप में  विकसित कर युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। राजपुरोहित ने कहा कि कृषि कार्यों में पशु धन का उपयोग 92 प्रतिशत से घटकर आज मात्र 18 प्रतिशत रह गया है। इससे पेट्रोल व डीजल की खपत बढी है वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी बढा है। गौ सेवा आयोग के प्रयासों से कृषि यंत्रों का आविष्कार किया गया है, जो कम खर्च में ज्यादा कार्य करने में सक्षम है। इनमें मुख्य रूप से बैल चलित मोनोब्लॉक के अन्दर, बैल चलित ट्रेक्टर, कूतर मशीन, आरा मशीन, घाणी व जमीन से पानी निकालने के यंत्र शामिल हैं। इनकी खरीद पर भी अनुदान आयोग द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के दस जेलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गोशालाएं  स्थापित करने की योजना है। इसमें कैदियों को स्वावलम्बी बनाने के साथ सेवा कार्यों से जोडा जाएगा। सजा पूरी करने के बाद कैदी को एक गाय भेंट स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने गोशाला के गवालों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करते हुए कहा कि आयोग गोशाला के गोपालकों को बीपीएल सुविधा दिलवाने के साथ उनकी बच्चों की शिक्षा पर विचार करेगा। अध्यक्ष ने इसके लिए उपखण्ड अधिकारी को दिशा-निर्देश भी दिए। पचगव्य चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस पद्धति से कैंसर व एड्स जैसे असाध्य रोगों का उपचार सम्भव है। वह दिन दूर नहीं जब गौ मूत्र दूध से भी महंगा बिकेगा।
उन्होंने गोशाला की तरफ से रोगियों को दूध वितरण करने का सुझाव दिया। इस पर उन्हें बताया गया कि यह व्यवस्था गोशाला की तरफ से सूरतगढ में जारी है। उपखण्ड अधिकारी रामदेव सिंह बेनीवाल ने कहा कि यहां की व्यवस्था से पूर्णतः सन्तुष्ट हैं। गोशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने दान दाताओं व गोशाला के विकास की जानकारी देते हुए मांग की कि बीमार व चोटिल गोधन हेतु गोशाला परिसर में पशु चिकित्सक उफन्द्र खोला जाए। राठी ने कहा कि श्रीगोशाला की भैरूपुरा सीलवानी के चक 16 एसएलडी में स्थित 21 बीघा भूमि में विद्युत कनेक्शन दिलवाया जाए। ताकि ट्यूबवैल लगाकर हरा चारा की पैदावार की जा सके। व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री सारडा ने आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष राठी ने स्मृतिचिह्न व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण झंवर ने शॉल ओढाकर आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उप सचिव नरेन्द्र चाहर ने किया। अंत में अध्यक्ष ने गोशाला का निरीक्षण कर असहाय व बीमार गौ धन को गुड खिलाया।


भवन निर्माण कारीगरों को दिया प्रशिक्षण
सूरतगढ, (विकास यादव) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सीआई डीसी नई दिल्ली के तत्वावधान में 28 जून को सुबह 1॰ बजे भवन निर्माण से सम्बंधित कुशल कारीगरों का परीक्षण  एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अधीक्षक पवन कुमार छाबडा के अनुसार परीक्षण में भाग लेने वाले कारीगरों को उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।


गिरदावरी अनियमतिताओं की जांच की मांग
सूरतगढ, (विकास यादव) किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति ने गिरदावरी में अनियमितताओं की जांच में लीपापोती का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के संयोजक राजेन्द्र भादू ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि हजारों किसानों ने लिखित शिकायतें कर पाळा प्रभावित फसलों की गलत गिरदावरी की दुबारा जांच करवाने की मांग की। इन प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्षता पूर्ण जांच की बजाय कुछ भ्रष्ट पटवारियों की सूचना पर शिकायतों को झूठा बताना बहुत हैरानी की बात है। तहसीलदार द्वारा इन शिकायतों को झूठा बताना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे किसान वर्ग में असंतोष भडक सकता है। भादू ने कहा है कि अगर 7 दिन में इस सम्बंध में स्थिति स्पष्ट कर किसानों को मुआवजा देने की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी तमाम जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

 

ओवरब्रिज समिति का धरना चौथे दिन भी रहा जारी
सूरतगढ, (विकास यादव) ओवरब्रिज संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन सुभाष चौक पर चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष सैन व राधा सोनी क्रमिक अनशन पर बैठी। इन्हें कांग्रेसी नेता राजेन्द्र भादू  व संदीप सिंह राठौड ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अनशन पर बैठाया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Girdavari Gausala Overbridge

Pelagian Dictionary

दिया
जायेगा
१०
लाख
चारा
अनुदानः
राजपुरोहित


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Himesh Reshamiya in Movie Karzzz


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares