www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
23 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


प्रभारी सचिव ने की मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महाअभियान की समीक्षा
26 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

डूंगरपुर,२६ जुलाई/ जिले के प्रभारी एवं राजस्व विभागीय शासन सचिव प्रीतमसिंह ने गुरूवार को जिले में संचालित हो रहे मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महाअभियान की गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी गंभीरता के साथ अभियान को संपादित करावें। स्थानीय जिला परिषद सभागार में अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने जिला कलक्टर नीरज के.पवन से अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलक्टर ने अभियान की मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को नियुक्त किए जाने के बारे में जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक स्तर तक इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल खराडी ने अभियान के तहत अब तक की प्रगति के बारे में बताया। प्रभारी सचिव ने अनामांकित बच्चों की सूची सात दिनों के भीतर सॉफ्ट कॉपी में संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और कहा कि इनको विद्यालय से जोडने के लिए संबंधितों को जिम्मेदारियों से अवगत करावें व प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने इस सूची को कलक्टर व उपखण्ड अधिकारियों को भी देने के निर्देश दिए । प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य परीक्षण पंजिका का कम्प्यूटराईजेशन करने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी प्रति सभी संबंधित अधिकारियों के पास अनिवार्य रूप से हो और इसका प्रतिवर्ष अपडेशन किया जावें। उन्होंने एएनएम को स्वास्थ्य परीक्षण पंजिका के संधारण करने को पाबन्द करने के भी निर्देश दिए और कहा कि किसी भी बच्चे का नाम स्वास्थ्य परीक्षण पंजिका में सम्मिलित होने से रह नहीं जाए इसका विशेष ध्यान रखा जावें। उन्होंने छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनोज शर्मा को निर्देश दिए कि गत वर्ष साईकिलों से लाभान्वित बालिकाओं की सूची तैयार करावें और यह सुनिश्चित करें कि वे बालिकाएं साईकिलों का स्कूल जाने के लिए उपयोग कर रही हो। उन्होंने ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना की प्रगति और मिड-डे-मिल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए वाउचर योजना की प्रगति की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.एल.राव, उपखण्ड अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड, बीएल मीणा व अत्तरसिंह मेवला, सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी बापूलाल जोशी, तहसीलदार सहित सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Book written by Bulaki Sharma Rafoogiri Ka Mausam released at Hotel Marudhar & Heritage, Bikaner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com