डूंगरपुर,२६ जुलाई/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री कनकमल कटारा बुधवार सायं ने स्वच्छ सन्देश २००७ जिला डूंगरपुर की पुस्तक का विमोचन किया।
स्वच्छ परियोजना डूंगरपुर द्वारा जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग के सौजन्य से संचालित विभिन्न गतिविधियों क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम, सामुदायिक जलोत्थान सिंचाई योजना, एनिकट निर्माण, समग्र विकास योजनाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाली इस पुस्तक का विमोचन जिला परिषद हॉल मे आयोजित एक समारोह में किया गया।
इस अवसर पर जनजाति मंत्री द्वारा सभी कार्यकारी एजेन्सियों को जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग मद से स्वीकृत विभिन्न कार्यो को समयबद्धता अनुसार कार्ययोजना अनुसार स्वीकृत कार्यो की गुणवत्ता पूर्व तरीके से समय पर सम्पादित कर योजनाओं को लोक परोपकारी बनाकर गरीब जनता को लाभान्वित करने का आह्वान किया, उन्होनें स्वच्छ परियोजना द्वारा विगत वर्षो में संपादित किये कार्यो की प्रशंसा भी की ।
इससे पूर्व परियोजना अधिकारी स्वच्छ ओपी मीणा ने जनजाति विकास विभाग से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जनजाति तुलसीराम जोशी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राव, समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों समस्त छात्रवासो के अधीक्षक उपस्थित थे ।