www.khabarexpress.com |
| 23 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
हनुमानगढ, २६ जुलाई । विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में गुरूवार को हनुमानगढ टाऊन में राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय से रैली निकाली गई । इस रैली को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. आर. कटारिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । यह रैली मण्डी व हिसारिया मार्केट होते हुए भटनेर किले के पास समाप्त हुई । रैली में राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ टाऊन, सीटी मोन्टेंसरी पब्लिक स्कूल, के.जी. पब्लिक सैकण्डरी स्कूल, राममनोहर लोहिया विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया । रैली के आयोजन में सामाजिक शोध एवं पुनर्वास संस्थान ने सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सक एवं राजकीय चिकित्सालय व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक उपस्थित थे ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com