www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
23 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार, बीकानेर के चुनावों में धांधली का आरोप
26 Jul 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

श्याम नारायण रंगा

बीकानेर में सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के लिए निदेशकों के चुनाव सम्पनन हुए। इस चुनाव म भाजपा समर्थित पाँच व काँग्रेस समर्थित पाँच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। काँग्रेस ने इस चुनाव में सहाकरी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के प्रशासन पर भारी धांधली के आरोप लगाए है।  भण्डार के लिए वार्ड मेम्बर के हुए चुनावों में काँग्रेस के सदस्यों ने भारी संख्या में जीत दर्ज की थी और काँग्रेस को पूरा भरोसा था कि इन चुनावों में दस में से दस निदेशक उनके ही आने हैं। इसके लिए काँग्रेस के इकतालीस सदस्यों के पर्याप्त मत थे और बीकानेर शहर के अंदरूनी हिस्से में स्थित नृंसह भवन में इन सदस्यों की बाडेबंदी की गई थी। आज सुबह इन सदस्यों को एक साथ मतदान के लिए भेजा गया था और बीकानेर शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने खुद इस चुनाव की बागडोर संभाल रखी थी। काँग्रेस को उस समय तकडा झटका लगा जब मतगणना के समय काँग्रेस के ग्यारह सदस्यों के मत खारीज कर दिए गए  और इस कारण भंडार के निदेशक चुनावों में काँग्रेस के पाँच सदस्य चुनाव हार गए । बाद में सहकारी समितियों के सदस्यों द्वारा किए गए मतदान में काँग्रेस के तीन निदेशक चुन कर आए और ग्रामीण सहकारी समितियों के सदस्यों द्वारा दो निदेशक काँग्रेस के ही जीत कर आए। इस प्रकार दस में से पाँच भाजपा समर्थित और पाँच काँग्रेस समर्थित निदेशक चुन कर आए हैं।
कल सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है और शहर काँग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने बताया है कि काँग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावों में अपना प्रत्याशी जरूर उतारेगी। आज शाम को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जनार्दन कल्ला ने भण्डार प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन ने राज्य सरकार के दबाब में आकर काँग्रेस के प्रत्याशियों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है और काँग्रेस प्रशासन के इस रैवैये की भर्त्सना करती है। काँग्रेस ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने प्रशासन पर दबाब बनाया और प्रशासन के अधिकारियों जयपुर से निर्देश प्राप्त हुए हैं और उसी निर्देशों के कारण काँग्रेस के प्रत्याशियों के साथ भेदभाव किया गया । जनार्दन कल्ला ने कहा कि यह अजीबोगरीब स्थिति होगी की बहुमत के बावजूद काँग्रेस के प्रत्याशियों की हार की घोषण कर दी गई है। काँग्रेस के कहा कि वह कानूनन रास्ते से इस निर्णय का विरोध करेगी। जनार्दन कल्ला ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज का भय बताकर व स्थानान्तरण की धमकी देकर मतदाताओं को डराने धमकाने का काम किया और जब इससे पार नहीं पडी तो राज्य सरकार की मदद से लोकतंत्र की हत्या की ।
अब देखना यह है कि कल के चुनाव का ऊॅंट किस करवट बैठता है। कॉग्रेस के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि कल अध्यक्ष के चुनावों में काँग्रेस की ही जीत होगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Bikaner Wholsale Bhandar

Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Book written by Bulaki Sharma Rafoogiri Ka Mausam released at Hotel Marudhar & Heritage, Bikaner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com