साहित्यकार भादानी को 50 हजार रूपये की सहायता
26 Jul
2009
प्रीतम सिंह ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

बीकानेर। संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह ने राजस्थानी भाषा के कवि एवं साहित्यकार हरीश भादानी को उनके छबीली घाटी स्थित निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रूपया का चैक प्रदान किये। संभागीय आयुक्त और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) असरफ अली ने रविवार को गत् दिनों से बीमार चल रहे कवि भादानी को मुख्यमंत्री की ओर से गुलदस्ता भेंट किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने उनके उपचार के बारें में जानकारी भी ली। भादानी की लगभग 33 किताबें छप चुकी है। राजस्थानी साहित्य अकादमी से मीरा पुरस्कार एवं के.के.बिडला फाउन्डेशन से बिहारी सम्मान से सम्मानित भादानी को सोमवार को बीकानेर स्थित कोठारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जायेगा,जहां उनकी शल्य चिकित्सा होगी। कवि भादानी की कुशलक्षेम जानने के लिए रविवार को खादीबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा पहुंचे और उनके परिजनों से उनके उपचार के बारें में जानकारी ली। दूरभाष पर राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वेद व्यास ने और मुक्ति संस्था के राजेन्द्र जोशी व साहित्यकार सरल विशारद उनके निवास पहुंचकर बीमारी के बारे में जानकारी ली।
|