शास्त्रीय संगीत केन्द्र की संगीत गोष्ठी सम्पन्न
26 Aug
2007
श्रीगंगानगर, २६ अगस्त/ शास्त्रीय संगीत केन्द्र की संगीत गोष्ठी आज रविवार को सूचना केन्द्र में दोपहर बाद सम्पन्न हुयी। समारोह की अध्यक्षता श्री श्याम लाल जैन एवं अतिथि सूचना केन्द्र के सहायक सूचना एवं जन सम्फ अधिकारी श्री राम कुमार पुरोहित थे।
समारोह में शास्त्रीय संगीत गोष्ठी के अध्यक्ष श्री रामदास जी ने सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की। सचिव श्री कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र सारस्वत व अन्य ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जैल अधीक्षक श्री अशोक उपाध्याय सहित संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
|