प.रा. खेल लेखक संघ के वर्ष 2009 के खेल पुरस्कारो की घोषणा
वर्ष 2009 के लिए राज्य स्तरीय स्व. झंवरलाल स्मृति रंगीला एवार्ड भारतीय साईकलिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक महेश रंगा को दिया जायेगा। यह घोषणा आज पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास ने की। रंगा को यह एवार्ड जकार्ता में हाल ही में सम्पन्न एशियाई जूनियर टीम में भारत के मूख्य कोच बनने की उपलब्धि के लिए प्रदान किया जायेगा।
संस्था के महासचिव मनीष कुमार जोशी ने बताया कि आज पश्चिमी राजस्थान लेखक संघ द्वारा प्रति वर्ष दिये जाने वाले खेल पुरस्कारो की घोषणा की गई। पावर लिफटर दीपिका यादव को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाडी, कराटे प्रशिक्षक प्रीतम सेन को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक, एकलव्य तीरंदाजी संस्थान को सर्वश्रेष्ठ खेल आयोजक संस्था, सोहन सिंह मान को सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाडी और हरिशंकर आचार्य को सर्वश्रेष्ठ खेल लेखक के रूप में वर्ष 2009 के लिए सम्मानित किया जायेगा।
संस्था के उपाध्यक्ष आत्माराम भाटी ने बताया कि 31 अगस्त को तीन दिवसीय खेल दिवस समारोह के समापन एवं खेल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थानीय अजीत फाउण्डेशन में सांय 5 बजे आयोजित किया जायेगा।