हनुमानगढ २६ सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में १ अक्टूबर से ७ अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। समाज कल्याण सप्ताह के तहत समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए जन मानस तैयार करने तथा इन वर्गों में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर स्वच्छ समाज की संरचना करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के प्रथम दिन एक अक्टूबर को वृद्ध कल्याण के रुप में समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ रावतसर के भक्त श्रवण कुमार सेवाश्रम (डे-केयर सैन्टर) महिला कल्याण समिति में प्रातः १० बजे से प्रारम्भ होगा। इस दिन वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच , पेंशन सम्बधी समस्याओं का निराकरण तथा सीनीयर सिटीजन के रोडवेज पास भी जारी किए जाएगे।
सप्ताह के दौरान २ अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस हनुमानगढ टाऊन के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः ६ बजे प्रभात फेरी व दोपहर बाद तीन बज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शहीद भगतसिंह नगर सुरेशिया में स्नह मिलन, अनुसूचित जाति व्यक्तियों की चिकित्सा जांच तथा छूआछूत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी, इसके अलावा वृद्ध व अशक्त व्यक्तियं की पेंशन आवेदन पत्र तैयार करावाए जाएंगे।
३ अक्टूबर को अपराध सुधार दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया गया है, इस दिन जिला कारागृह में दोपहर ३ बजे से विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण,कैदियों की समस्याओं पर विचार गष्ठी, कैदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी कर निपटारे में सहायता के अलावा कैदियों को उनके परिवारों से मिलाया जाएगा।
४ अक्टूबर को बाल दिवस पर टाऊन स्थित एकलव्य सेवाश्रम में प्रात ११ बजे से निराश्रित व कमजोर बालकों की चिकित्सा सुविधा, कमजोर वर्ग के बच्चों की शिशु स्वास्थ्य जांच तथा विविध खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा इस दिन जिले की समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर विविधि कार्यक्रम आयेजित होंगे।
इसी प्रकार ५ अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस पर हनुमानगढ जंक्शन ने सरस्वती बालिका उच्च माध्यामिक विद्यालय में प्रातः ११ बजे से महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी व उद्यमिता जागृति शिविर का आयजन होगा। ६ अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर पीलीबंगा के ज्ञानदीप माध्यमिक विद्यालय में दोपहर १२ बजे से आरम्भ होगा, इसमें सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, बाल विवाह, प्रर्दाप्रथा, मृत्युभोज पर गोष्ठी एवं बन्धुआ मजदुरों, बाल श्रमिकों तथा नशामुक्ति कार्यक्रमों पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार ७ अक्टूबर को निःशक्त कल्याण दिवस के आयोजनों के साथ समाज कल्याण सप्ताह का समापन जंक्शन के सैक्टर नम्बर ६ में स्थित सेवा विकलांग संस्थान में होगा । इस दिन दोपहर बाद दो बजे से आरम्भ होने वाले कार्यक्रम में निःशक्त व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, उपकरणों में सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार के लिए ऋण व पेंशन के आवेदन पत्र तैयार करवाए जाएंगे । प्रत्येक दिवस पर वर्ग विशेष से सम्बन्धित कार्यक्रमों पर जन साधारण का ध्यान आकर्षित किया जायेगा। सप्ताह के दरान किए गए कार्यो का मुल्यंाकन एवं विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत सहायता राशि का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन विविध कार्यक्रमों के लिए विभिन्न अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।