www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 23 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर, बीकानेर में हवाई सेवा के लिए प्रस्ताव बनाकर सर्वे की कार्यवाही होगी। यहां के उद्योग जगत, शिक्षा, वाणिज्य एवं धार्मिक तथा पर्यटन, होटल से जुडे लोग काफी समय से हवाई सेवाओं की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल के सभाकक्ष में गुरूवार को एयर इण्डिया के नार्थन इण्डिया के विपणन अधिकारी अनिल सबरवाल ने विभिन्न तकनीकी संस्थाओं के पदाधिकारियो, व्यापारियों, उद्यमियों, वकीलों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बीकानेर में हवाई सेवा प्रारंभ करने पर तर्कसंगत विचार-विमर्श किया। सबरवाल ने कहा कि यहां के जनमानस के ठोस तर्को के आधार पर एक रिपोर्ट एयर इण्डिया विभाग में प्रस्तुत की जायेगी। बीकानेर में हवाई सेवा के लिए पर्याप्त आंकडे और इनपुट उत्साह जनक होने के कारण तकनीकी दल भिजवाने के प्रयास होंगे जो यहां कार्मिशियल सर्वे कर अपनी सिफारिश करेगी। इससे पहले बैठक में धार्मिक, पर्यटन, तकनीकी शिक्षा एवं केन्द्रीय अनुसंधान केन्द्रों के होते हुए भी यहां हवाई सेवा नहीं होने पर वक्ताओं ने अपने तर्को के माध्यम से बीकानेर में हवाई सेवा के लिए पर्याप्त ट्राफिक बताया। गंगाशहर में आचार्य तुलसी के समाधि स्थल,देशनोक में करणीमाता का मंदिर और साधुमार्गी संघ का मुख्यालय होने के कारण हजारों की संख्या में लोग दिल्ली एवं जयपुर तक हवाई यात्रा करने के बाद रेल अथवा सडक मार्ग से बीकानेर आते है। अगर बीकानेर के लिए सीधी हवाई सेवा हो जाती है तो लोगों को सुविधा होगी। होटल व्यवसाय से जुडे हनुमन्त सिंह ने कहा कि बीकानेर में हवाई सेवा के लिए पूर्व में सर्वे हो चुका है। वर्ष 1947 में यह शहर जोधपुर व लाहौर से जुडा था। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसाय के लिए जरूरी है कि बीकानेर हवाई सेवा से जुडे। उन्होंने माहवार बीकानेर में आने वाले पर्यटकों की जानकारी दी। उद्यमी कन्हैया लाल बोथरा ने कहा कि हवाई सेवा नहीं होने के कारण यहां का ऊन,सिरेमिक्स,भुजिया एवं ज्वैलरी उद्योग प्रभावित हो रहा है। इसके अभाव में कोई व्यवसाई यहां आना नहीं चाहता। साथ ही रेल एवं बस से ज्वैलरी का व्यापार जौखिम से कम नहीं। व्यवसाई शिवरतन अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष गो सेवा आयोग भंवर लाल कोठारी ने कहा कि बीकानेर में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। होटलों में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं है,फिर भी हवाई सेवा का नहीं होना खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि कारखानों में मशीने इस लिए समय पर नहीं लग पाती कि इंजीनियरों को समय नहीं है। बीकानेर आने में उनका एक सप्ताह तक जाया होता है। बैठक में वेटनेयरी कॉलेज के डीन डा.ए.के.गहलोत एवं बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज व्याख्याता विजय शर्मा ने कहा कि हवाई सेवाओं के अभाव में अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की सेमीनार यहां नहीं करवाई जा सकती। इन्हें जयपुर में करवाना पडता है। साथ ही तकनीकी संस्थाओं में पलैसमेंट के लिए बडी कम्पनियों को यहां आने में कठिनाई महसूस होती। ऐसे में बीकानेर के विद्यार्थियों के हाथ से बढिया अवसर निकल जाते है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक आर.एस.अवस्थी ने बताया कि यहंा आने वाले समय में टैक्सटाईल्स पार्क की स्थाना होनी है। टैस्ंटग लैब लगेगी। लोगों को बाहर से आना निश्चित है। बैठक में करणी औद्योगिक संघ के द्वारका प्रसाद तिवाडी, जर्नादन कल्ला, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, पर्यटन लेखक संघ के यू.सी.कोचर, होटल व्यवसाई मोहन खान, सोमदत श्रीमाली, सहायक निदेशक पर्यटन हनुमान मल आर्य ने भी हवाई सेवाओं को शुरू करवाने के लिए सार्थक सुझाव दिये। व्यापार-उद्योग मण्डल के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने रचनात्मक सुझाव देने पर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर नगर निगम के महापौर मकसूद अहम्मद सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com