www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
23 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


फीडर सुधार कार्यक्रम -२४ घंटे घरेलू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने तक दस फीसदी छूट जारी रहेगी
26 Oct 2007

फीडर सुधार कार्यक्रम की क्रियान्विति के बाद गांवों में २४ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने तक बिलों में दी जा रही १० प्रतिशत की छूट वापस नहीं ली जायेगी।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



जयपुर, २६ अक्टूबर। फीडर सुधार कार्यक्रम की क्रियान्विति के बाद गांवों में २४ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने तक बिलों में दी जा रही १० प्रतिशत की छूट वापस नहीं ली जायेगी।
राज्य सरकार को कई जिलों में जन प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी कि कुछ गांवों में फीडर सुधार कार्यक्रम के बाद घरेलू बिजली आपूर्ति की अवधि तो बढी है लेकिन २४ घंटे बिजली नहीं आ पा रही है। इन जनप्रतिनिधियों का कहना था कि २४ घंटे आपूर्ति बिना उन्हें बिलों में दी जा रही १० प्रतिशत छूट समाप्त कर दी गई है जो उचित नहीं है।
इस संबंध में राज्य सरकार ने तीनों बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि गांवों में २४ घंटे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित होने तक बिलों में दी जा रही १० फीसदी की छूट समाप्त नहीं की जाए।
जयपुर विद्युत वितरण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.जी. गुप्ता ने बताया कि सभी जोनल मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिये गये हैं कि बिलों में १० प्रतिशत छूट समाप्त करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इसके लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार संबंधित सहायक अभियंता से प्रमाण पत्र लेना होगा कि संबंधित फीडर पर छीजत १५ प्रतिशत से कम आ गई है तथा इस फीडर से जुडे गांवों को २४ घंटे घरेलू बिजली दी जा रही है।
ग्राम पंचायत के सरपंच और फीडर मैनेजर से भी प्रमाणित करना होगा कि संबंधित फीडर से जुडे गांवों में २४ घंटे बिजली आ रही है। ऐसे दिशा निर्देश तीनों वितरण कंपनियों ने जारी कर दिए हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Book written by Bulaki Sharma Rafoogiri Ka Mausam released at Hotel Marudhar & Heritage, Bikaner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com