मारवाड की कला व संस्कृति की निराली झांकी बनी शोभायात्रा
26 Oct
2007 मारवाड की कला व संस्कृति की सतरंगी झाकियों की गुरुवार को जोधपुर में उम्मेद राजकीय स्टेडियम से रवाना हुई
जयपुर, २६ अक्टूबर। मारवाड की कला व संस्कृति की सतरंगी झाकियों की गुरुवार को जोधपुर में उम्मेद राजकीय स्टेडियम से रवाना हुई शोभा यात्रा की निराली छटा ने समंक्ष बांध दिया। गृह राज्य मंत्री श्री अमराराम चौधरी ने शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
श्री चौधरी ने कहा कि मारवाड की कला, संस्कृति व विरासत के अनेक आयाम है तथा इसकी समग्र झलक लिए शोभा यात्रा में इस बार अभिव्यक्ति को पूरी मेहनत व लगन से निखारा गया है।
इस शोभा यात्रा में विधायक श्रीमती सूर्यकाता व्यास, जिला प्रमुख श्रीमती अमिता चौधरी, महापौर डॉ. ओम कुमारी गहलोत, उप महापौर श्री अब्दुल गनी फौजदार एवं जिला कलेक्टर श्री नरेशपाल गंगवार सहित विभिन्न अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तिय ने भाग लिया।
इस अवसर पर सबसे आगे ’मारवाड समारोह-२००७’ के बैनर के साथ चल रहे बी.एस. एफ. के सजावटी ऊटो ने शोभा यात्रा को नया रंग दिया । शोभा यात्रा की अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्पी चर्म कशीदाकारी में शब्बीर हसन, श्रीमती कमरू निशा, स्वर्ण चित्रंाकन में डॉ. ज्योति स्वरूप शर्मा,मदर आफ पर्ल के अब्दुल गफफार, परंपरागत बंधेज में छीपा यासीन, दरी हस्तशिल्प में मंगाराम, विवाह के वसें व विविध सामग्री के हस्तशिल्पी शाह दुलीचंद जैन, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के परंपरागत वाद्यों की झाकी, लूणी पंचायत समिति के पर्यावरण व लोक कलाकारों की झाकी ने शोभा बढाई।
शोभा यात्रा में शहनाई वादन, सजे हुए घोडे, कच्छी घोडी, सजावटी तागे, ऊंट गाडें पर कलाकार, जगन्नाथ गहलोत पार्टी के गेर नृत्य, तागों में सजी धजी राजस्थानी बालाएं, राजस्थान पुलिस बैण्ड, सुंदर बैण्ड, काल बेलिया और लंगा कलाकार ने भी समा बांध दिया।
जिला कलेक्टर श्री नरेशपाल गंगवार ने बताया कि मारवाड कल्चरल डवलपमेंट सोसायटी की ओर से शोभा यात्रा में बैण्ड वादन समूह को ५१०० रुपए नकद तथा सभी झाकिय को ११०० रुपए नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।