संत निःस्वार्थ भाव से समाज को जोडने का काम करते हैं
-पंचायती राज मंत्री
26 Oct
2007 श्री गुर्जर गुरुवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ क्षेत्र के तिलकपुर में नलकूप के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
जयपुर, २६ अक्टूबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री कालू लाल गुर्जर ने कहा है कि संत निःस्वार्थ भाव व बिना किसी भेदभाव से समाज को जोडने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सन्तों का मन कोमल रहता है।
श्री गुर्जर गुरुवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ क्षेत्र के तिलकपुर में नलकूप के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सन्त पुरुषों के आर्शीवाद से समाज में बहबूदी बढती हैं । उन्होंने कहा कि भक्त रविदास निम्न जाति के थे परन्तु फिर भी उन्होंने समाज की सेवा की। उन्होंने मीरा बाई के जीवन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तिलकपुर गांव से हरचन्द बाबा के आश्रम तक ग्रेवल सडक बनवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एच.एल.अटल, प्रधान श्री योगेश मिश्रा सहित अनेक जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।