रतनगढ (प्रे.वि.), द्वारका सेवा निधि जयपुर द्वारा साहित्य सम्मान श्रृंखला के अन्तर्गत इस वर्ष का वैद्य पंडित बृजमोहन जोशी मन्नी देवी जोशी साहित्य पुरस्कार रतनगढ के साहित्यकार सत्यनारायण इन्दौरिया को तथा वैद्य महावीर प्रसाद जोशी प्रज्ञा पुरस्कार चूरू के काशीराम शर्मा को एवं जावित्री देवी जोशी प्रतिभा पुरस्कार सुशिला जयपुर को प्रदान किया गया। जयपुर के विद्याश्रम स्कूल सभागार में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि राघवेन्द्रसिंह राठौड न्यायाधीपति उच्च न्यायालय राजस्थान जयपुर थे। अध्यक्षता युवा खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया ने की। समारोह में इन्टरनेशनल अकेडमी ऑफ इण्डियन कल्चर नई दिल्ली से डा. शशिबाला ने व्याख्यानमाला अन्तर्गत ’’हमारी पुरातन संस्कृति व लिपि‘‘ पर व्याख्यान दिया। न्यायाधीपति ने अपने उद्बोधन में साहित्यकारों के साहित्य को कमल के फूल की तरह कोमल व तलवार की भांति पैन्नी बताते हुये साहित्य के क्षेत्र में उत्तरोतरवृद्धि की कामना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा खेल मंत्री गरासिय ने द्वारका सेवा निधि के कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुये साहित्य सम्मान श्रृंखला में उत्तरोतर वृद्धि की कामना की।