KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मदेरणा भाटी वार्ता विफल, आन्दोलन जारी
26 Oct 2009

काश्तकारो से जुडी 20 सूत्री मांगो को किसानों ने दिया धरना


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Farmers on one agitation in demand of water supply for their cropबीकानेर, काश्तकारो से जुडी 20 सूत्री मांगो को लेकर पूर्व मंत्री और कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी द्वारा आज घोषित कलक्ट्रेट पर धरने के सबंध मे राज्य सरकार के प्रतिनिधि बनकर आये सिचांई मंत्री महिपाल मदरेणा और शिक्षा मंत्री भवंरलाल के साथ देवीसिंह भाटी की आज यहां गहमा गहमी भरे माहौल के सर्किट हाऊस मे वार्ता विफल हो गई।
वार्ता विफल होने के बाद भारी आंदोलन का आगाज करते हुए विशाल जुलूस के साथ  भाटी के समर्थको के साथ कलक्ट्रेट मे 1 दिन का सांकेतिक धरना देने पहुंच गये। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ गजनेर रोड स्थित कस्तूरी भवन से शुरू हुआ तो मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस की जुलूस मे उमडी भीड को देखकर हवाईयां उड गई।  जब वार्ता विफल हुई तो देवीसिंह भाटी सर्किट  हाऊस से सीधे कस्तूरी भवन गये भाटी ने वहां पहुंचकर आंदोलन का ऐलान कर दिया भाटी का ऐलान होते ही मौके पर जुलूस मे शामिल लोगे ने जोर शोर से नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट की तरफ निकल पडे विशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा तो पूरी कलक्ट्रेट परिसर खचाखच भर गया जुलूस में देवीसिंह भाटी के अलावा देहात भाजपा के रामकिशन आचार्य व विधायक गोपाल जोशी जुलूस का नेतृत्त्व  कर रहे थे। जूलुस मे भाजपा  कार्यकर्ता के अलावा हजारों की तदाद मे ग्रामीण उपस्थित थे।

दोनो मंत्री पूरी तरह तैयार नही
काश्तकारो व अकाल पीडितो की मागो को लेकर आंदोलन का का आगाज करने वाले पूर्व मंत्री कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी  के साथ वार्ता के दौरान सिंचाई मंत्री मदेरण और शिक्षा मंत्री भंवरलाल दोनो किसी भी प्रकार से वार्ता के दौरान कोई निर्णयल लेले के लिए तैयार नही दिखाई दिए। सिंचाई मंत्री वार्ता के दौरान आंकडों के लिए बार बार वार्ता छोडकर नीचे आते रहे। सर्किट हाउस मे करीब ३० मिनट की वार्ता के दौरान दोनो मंत्री आंकडों के आधार पर बातचीत करते रहे इस दौरान वही किसानों के प्रतिनिधि बनकर आये भाटी के विश्वत नही कर पाये।


भाजपा नेताओ ने दिखाई भागीदारी
निकाय चुनावी चौसर के बीच आज कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी द्वारा दिये गये धरने मे बीकानेर जिला के भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ की भीड उमड पडी । धरना स्थल पर भाजपा विधायक सिद्धी कुमारी समेत खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ डॉ गोपाल जोशी के अलावा वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आदि मौजूद थे। इन विधायको और नेताओ ने कहा कि काश्तकारो और अकाल पीडितों की मांगो को अनसुनी करके राज्य सरकार किसानो के साथ अच्छा व्यवहार नही किया जा रहा है जिसे किसान किसी सूरत में सहन नही करेगे।

सरकार संवेदनशील नहीः भाटी
कलक्ट्रेट के कर्माचारी मैदान में धरने के दौरान पूर्व मंत्री और कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी ने राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार को  आडे हाथो लेते हुए कहा कि इस संवेदनहीन सरकार मे किसानो, गा्रमीणों और गरीबो की सुनवाई नही हो रही है। उन्होने कहा कि यह सरकार केवल आंदोलन और प्रदर्शन की भाषा समझती है। हमने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर आला अफसरो के तीन बार ज्ञापन भेजे मगर हमारी सुनवाई नही हुई जिसके कारण हमें आंदोलन करना पडा है। भाटी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नही मानी जायेगी तब तक आदोलन जारी रहेगा उन्होंनें कहा कि जब तक हमारी मांगो को नही माना जायेगा तो हम आगे छापामार पदति से आंदोलन करेगेइस  दौरान कुछ लोगो ने यू आई टी पर कब्जा करने की कोशिश की वहां उपस्थित कर्मचारियो को कार्यालय से बाहर निकालकर यू आई टी ने गेट बंद करवा दिये लेकिन पुलिस ने समय पर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Mahipal Maderna Farmer Problem Water Problem

Pelagian Dictionary

भाटी
वार्ता
विफल
आन्दोलन
जारी


Comments to this News

We hope Goverment will take care of Demands made by Sh. Bhati ji ., He is really loh Purus of Rajasthan . Wishing him all the best.., Arti Acharya (10/28/2009 5:34:45 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares