रमेश आचार्य खेल पत्रकारिता पुरस्कार पाण्डेय को
26 Nov
2007
प्रथम रमेश आचार्य राष्ट्रीय खेल पत्रकारिता पुरस्कार नई दिल्ली के बृजेद्रं पाण्डेय को देने की घोषणा की गई है
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
बीकानेर २४ प्रथम रमेश आचार्य राष्ट्रीय खेल पत्रकारिता पुरस्कार नई दिल्ली के बृजेद्रं पाण्डेय को देने की घोषणा की गई है उन्हे यह पुरस्कार २७ नवम्बर को बीकानेर के वेटरनरी कॉलेज आडिटोरियम मे आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसमें ग्यारह हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। रमेश आचार्य फाउंडेशन के चैयरमेन एस. एल. हर्ष और सचिव अशोक ओहरी ने शनिवार को यहां पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि जनसत्ता से दो दशक तक खेल पत्रकार के रूप में जुडे रह बृजेंद्र पाण्डेय का खेल पत्रकारिता में विशेष योगदान रहा है। सेवानिवृत हो चुके जुडे हुए है। स्थानीय स्तर पर खेलों पर लेखन को बढावा देने के लिए बीकानेर के आत्माराम भाटी को प्रोत्साहन पुरस्कार देने का निर्णय भी किया गया है।
|