www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
08 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


भरत शाह भी बनायेंगे भोजपुरी फिल्में
26 Nov 2007

फ़िल्म फाइनेंसर और हीरा व्यापारी भरत शाह ने पहली बार किसी भोजपुरी फ़िल्म विधाता का मुहूर्त किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



India Yellow Pages

At the musical launch of PK Movies & Craazy Creation Combines' VIDHAATA seen are in pic from left to right: Nagma, Bharat Shah, Pradeep Singh, Udit Narayan, Ali Khan, Dineshlal Yadav Nirhua, Ismail Darbar, Omar Khan and Asif Khanमुम्बई: फ़िल्म फाइनेंसर और हीरा व्यापारी भरत शाह ने पहली बार किसी भोजपुरी फ़िल्म विधाता का मुहूर्त किया। पीके मूवीज व क्रेजी क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म का नाम है -विधाता जिसके निर्माता हैं - प्रतिभा सिंह व आसिफ खान।  निर्देशक हैं उमर खान। इस फ़िल्म में भोजपुरी के सभी बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। यह अब तक की सबसे बड़े बजट की पहली भोजपुरी फ़िल्म है।
इस अवसर पर भरत भाई शाह ने कहा कि आज भोजपुरी सिनेमा, क्षेत्रीय सिनेमा नहीं रहा,  बल्कि यह बहुत आगे बढ़ गया है। उन्होंने प्रतिभा सिंह व आसिफ खान के साथ ही शीघ्र चार बडी भोजपुरी फिल्में बनाने की घोषणा की।  इस अवसर पर फ़िल्म वितरक प्रदीप सिंह, अभय सिन्हा, दिलीप धनवानी, निर्माता-निर्देशक मोहन प्रसाद, सुनील बूबना, सुपर सिनेमा के संपादक विकास मोहन, जय प्रकाश, संगीतकार इस्माईल दरबार व यासीन, गायक उदित नारायण, दीपा नारायण, गीतकार महबूब, अभिनेता कुणाल सिंह, संगीतकार गुणवंत सेन, सुजीत तिवारी, बीएन तिवारी, मनीष जैन,  निर्माता-वितरक महेश राज, समीर मोहंती, ब्रजेश तिवारी, गोपाल राय, राज कुमार आर पाण्डेय, पूनम सागर, पप्पू खन्ना, दिव्या देसाई, स्वाती वर्मा, निराली, पंकज केसरी,  रफी अहमद, मक़सूद कोतवाल, जेम्स, एग्नेस, अकरम खान, राजेश भट्ट, इसरार अहमद, शालिनी, प्रिन्स, प्रमोद पाठक, रामचंद चेलानी, हेमंत भाई, केतन, गुल अचरा, आशु तिवारी, उमर भाती, सचिन तिवारी आजि मौजूद थे।
फ़िल्म में  मनोज तिवारी मृदुल, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, नगमा, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के निर्माता आसिफ खान ने बताया उनकी फ़िल्म विधाता में हिन्दी फ़िल्म का कोई एक बड़ा कलाकार होगा जिसके लिए उनकी बात चल रही है। संगीतकार गुणवंत सेन ने कहा कि आज उदित नारायण ने इस फ़िल्म के लिए एक गाना गाया है। फ़िल्म की शूटिंग एक जनवरी से मुम्बई व अन्य कई जगहों पर एक साथ शुरू होगी ताकि मार्च में होली पर फ़िल्म को प्रदर्शित किया जा सके।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Punrasar Hanumanji Fair from the eyes of Camera

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela