www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
30 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


छोटे-छोटे चको को भी विद्युत योजनाओ से जोडा जाये
26 Nov 2007

जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि जिले में बिजली से वंचित छोटे-छोटे चको को भी विद्युत योजनाओ से जोडा जाये


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

श्रीगंगानगर, २६ नवम्बर/ जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि जिले में बिजली से वंचित छोटे-छोटे चको को भी विद्युत योजनाओ से जोडा जाये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा छोटे से छोटे चको तथा ढाणियो में भी उजाला करने की है।
 श्री देथा सोमवार को कलैक्ट्रेट में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में बोल रहे थे। जिला कलक्टर ने चक १ केएम-बी के वाशिंदो ने विद्युत उपलब्ध नही करवाने की शिकायत पर विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि इस चक को अविलम्ब विद्युतिकृत किया जाये। इसके अलावा इस प्रकार से वंचित चको को चिन्हित कर विभिन्न योजनाओं के तहत वंचित लोगो को भी बिजली उपलब्ध करवायी जाये।
श्रीगंगानगर शहर में नैशनल हाईवे के ईर्द-गिर्द सडक के किनारे लोगो द्वारा रेत, पत्थर, बजरी, ग्रीट व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। श्री देथा ने न्यास सचिव को ३० नवम्बर-०७ तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये है, साथ ही पर्याप्त मात्र में पुलिस जाप्ता मुहैया करवाने के निर्देश दिये है। अरायण निवासी निम्मादेवी ऑपरेशन के बाद भी गर्भवती हो जाने के कारण मुआवजे की मांग की गयी थी। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि जितना संभव हो सके, जल्द समय में इस प्रकरण का निपटारा करे।
श्रीगंगानगर-पदमपुर मुख्य मार्ग पर नहर की दो पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिला कलक्टर ने कहा कि इन पुलिया के अलावा तीन पुली पर बने पुल को चौडा किया जायेगा। उन्होने निर्देशित किया कि इस प्रकार टूटे हुये पुल तथा संकडे पुलिया को तौडकर बीएडीपी योजना के तहत चौडा कर निर्माण किया जायेगा। नगर पालिेका विजयनगर द्वारा कबीर एन्टरप्राईजेज फर्म का भुगतान नही करने की शिकायत पर जिला कलक्टर ने निर्देशित किया है कि जिस ठेकेदार का वाजिब भुगतान बनता है, उसे नियमानुसार भुगतान किया जाना चाहिये।
बैठक में गुरदेव कौर श्रीगंगानगर, धर्मपाल गांव नूरपुरा, मुकनाराम साकिन राईयावाली, ग्राम पंचायत मलकाना कलां, मोहन लाल औडकी, बलदेव सिंह १३ ए.एस.पी., ३ आरबी निवासी बलीराम, गुरचरण सिंह १८ एपीएस, चक १२ ए के हंसराज, १९ एफ के सुरेन्द्र सिंह तथा २ एनजैडपी निवासी सिब्बोदेवी की प्रार्थना पत्रें का निस्तारण कर दिया गया। बैठक में २२ प्रकरणो में से ११ प्रकरणो का निस्तारण किया गया।
बैठक में ए.डी.एम. (प्रशासन) श्री परमेश्वर लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महीपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप जिला कलक्टर श्री अरविन्द सारस्वत, न्यास सचिव श्री खजान सिंह, समिति के सदस्य श्री महेश पीडीवाल, श्री हुशैन बक्श कुरैशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० जयमल झाझडिया सहित सतर्कता समिति प्रकरणो से संबंधित अधिकारियो ने भाग लिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Divine songs performance on Dr Chhagan Mohata Janm Shatabi VashParv at Acharya Tulsi Centre

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela