www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
23 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


प्रभारी मंत्री श्री टीटी द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा
26 Nov 2007

जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि है जिले में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की क्रियान्विति समय पर कर आशार्थियों को समुचित लाभ पहुंचाने के लिए समस्त अधिकारी प्रतिबद्ध रहें।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



हनुमानगढ, २६ नवम्बर। जिले के प्रभारी  मंत्री  एवं कृषि राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी  ने कहा कि  है जिले में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सरकार द्वारा प्रायोजित  योजनाओं की क्रियान्विति समय पर कर आशार्थियों  को समुचित लाभ पहुंचाने के लिए समस्त अधिकारी प्रतिबद्ध  रहें।  जिला कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार श्री टीटी बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  उन्हने इस अवसर पर कहा कि  समस्त विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करें तथा राज्य  सरकार की मंशा के अनुरुप संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के निराकरण हेतु कदम उठाएं। 
बैठक में ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना , स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना, सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना,  स्वयं सहायता समूह, भूमि हीनों को बंजर  भूमि  का वितरण, न्यूनतम मजदूरी प्रवर्तन , सार्वजनिक वितरण प्रणाली , अन्तयोंदय अन्य योजना , इन्दिरा आवास योजना, शहरी आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, ग्रामीण स्वच्छता, कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, अनुसूचित जाति, जन जाति अल्प संख्यक एवं अन्य पिछडा वर्ग कल्याण योजना, आईसीडीएसयोजना, क्रियाशील आंगनबाडी योजना, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि, विकलांगों उपं अनाथों का पुनवार्स , वृद्धों का कल्याण,ग्रामीण सडक विकास, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना, पम्प सटों को बिजली एवं विद्युत वितरण आदि सूत्रें की व्यापक समीक्षा की गई।  बैठक की कार्यवाही  संचालित करते हुए मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओ. पी. मांझू ने जिले का प्रगति विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया । 
जिले के प्रभारी सचिव श्री विनोद कपूर ने कहा योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारी स्वयं प्रत्यक्ष नजर रखें तथा जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर  अपने विभाग के कार्यो की समीक्षा कर।  योजनाओं के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्यों  को प्राप्त करने में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं करती जानी चाहिए। उपब्धियां  आकडों में नही  वरन्  जमीनी सच्चाई के रुप में सामने आनी चाहिए। 
जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बैठक  का आगाज करते हुए कहा कि  जिले के ग्रामीण क्षेत्र में  आवेदन करने वाले  प्रत्येक  पंजीकृत  बेरोजगार को  १०० दिन  का अनिवार्य  रोजगार उपलब्ध करवाया  जाएगा। पंचायत  स्तर पर ग्रामीण रोजगार योजना के तहत  पर्याप्त बजट प्रावधान है।  उन्हन कहा कि  अंतिम पंक्ति में खडे हर आम व जरुरतमंद  आदमी के हित में राज्य सरकार की मंशा अनुसार कार्यग करने के लिए अधिकारी अपनी  सम्पूर्ण क्षमता से जुठ जाएं।  योजनाएं व्यापक विचार विमर्श व क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा जरुरतमंद  की वांछनानुसार  तैयार की जाती है अतः किसी भी स्तर पर सिथिलता स्वीकार्य नही है।
बैठक में  हनुमानगढ विधायक चौधरी विनोद कुमार, संगरिया विधायक श्री गुरजन्ट सिह बराड, हनुमानगढ पंचायत समिति के प्रधान श्री दयाराम जाखड , समिति के सदस्य श्री मदन बांठिया हनुमानगढ, श्री अशोक भारतीय (हनुमानगढ), श्री शंकरलाल सींवर (थिराजवाला), केदार बिहाणी रावतसर,  राजकुमार फंडा (पीलीबंगा), गुरपाल सिंह चडढा (टिब्बी),  हनुमान सिंवर (रणजीतपुरा), अजमेरसिंह , अब्दुल खालिफ (डबली),रुप चन्द (हनुमानगढ), सुखपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
उपस्थित सदस्यों ने कृषि, सिंचाई, एलपीजी वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल निर्माण, नगर सौदर्यकरण, ओवरब्रिज निर्माण, वृक्षा रोपण, पेय जलापूर्ति व  विरासत  संरक्षण पर व्यापक विचार विनियम किया तथा आशंकाएं प्रस्तुत की जिनका जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने निराकरण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों  से मौके पर जवाब तलब किया।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने सुझाव दिया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली पुस्तिका प्रकाशित की जाए ताकि आम आदमी योजनाओं का समय पर लाभ उठाएं ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Book written by Bulaki Sharma Rafoogiri Ka Mausam released at Hotel Marudhar & Heritage, Bikaner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com