बालिका आवासीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
26 Nov
2007
बालिकाओं के लिए अध्ययन के साथ ही खेल भी बेहद आवश्यक है, खेलों के माध्यम से बालिकाएं अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है।
डूंगरपुर २६ नवंबर/बालिकाओं के लिए अध्ययन के साथ ही खेल भी बेहद आवश्यक है, खेलों के माध्यम से बालिकाएं अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है।
यह विचार मनोविज्ञान विषयों की जानकार श्रीमती मोनिका पवन ने सोमवार को स्थानीय लक्ष्मण मैदान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति में ऊर्जा का संचार होता है वहीं खेल केरियर बनाने में भी सहायक साबित होते हैं। उन्होंने पीटी उषा, सानिया मिर्जा समेत अन्य महिला खिलाडयों को उद्धरित करते हुए कहसा कि बालिकाएं उनसे प्रेरणा ले और अपने खेल कौशल का विकास कर।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक बापूलाल जोशी थे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी प्रेमचंद शर्मा थे।
आरंभ में कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश शर्मा ने प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान श्रीमती पवन ने खिलाडयों से परिचय भी प्राप्त किया और रस्साकस्सी के लिए व्हीसल बजाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
समारोह में अर्जुन यादव,मोहनलाल पाटीदार, रमेश जोशी, शेलेन्द्र सोमपुरा समेत कई शारीरिक शिक्षक व बडी तादाद में खिलाडी मौजूद थे।
|