सभी जिलों में मिलावट की जॉच की लैब स्थापित हो- गहलोत
26 Dec
2009
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को और कारगर बनाने के लिए सभी जिलों में खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच के लिए लैब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री आवास पर दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चली एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 'शुद्घ के लिए युद्घ अभियान' को मिली अब तक की सफलता एवं आम जनता से मिले समर्थन को देखते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए। इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकली घी, मावा, पनीर, तेल, दूध, सूखे मसाले एवं दवाइयां आदि पकड़ी गई हैं।
|