श्रीगंगानगर,(सू.का.) संजय कॉलोनी के सामने स्थित झुग्गी-झोपडी में रहने वाले बच्चे भी अब शिक्षा से वंचत नहीं रहेंगे। सर्वशिक्षा अभियान के तहत उनको आवासीय स्कूल उपलब्ध करवाकर शिक्षा प्रदान की जायेगी।
सर्व शिक्षा अभियान विभाग के सहायक जिला परियोजना समन्वयक सुशील माहेश्वरी तथा दीपक वाजपेयी के नेतृत्व में एक टीम ने आज बस्ती में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वे किया।
श्री माहेश्वरी व वाजपेयी ने बताया कि झुग्गी-झोपडी के १५० से ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हैं। इन बच्चों के अभिभावक पैसों के अभाव में स्कूल भेजने में असमर्थ थे। विभाग ने अब इन बच्चों को विभाग की ब्रिज कोर्स योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया है।
श्री वाजपेयी ने बताया कि जिला कलेक्टर भवानीसिंह देथा के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव में वंचित नहीं रहना चाहिये। अब विभाग बच्चों को शिक्षा दिलवाने हेतु विद्यालय खुलवाकर दे रहा है। संभवतः एक फरवरी से इस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवानी आरंभ कर दी जायेगी। ब्रिज कोर्स में पढने वाले बच्चों को पाठय-पुस्तकें, स्टेशनरी विभाग द्वारा उपलब्ध करवायी जायेगी। तीन अध्यापक बालक विद्यालय हेतु तथा तीन अध्यापिकाएं बालिका विद्यालय हेतु नियुक्ति की जायेंगी। इन बच्चों को २४ घंटे आवासीय स्कूल में ही रखा जायेगा तथा उन्हें वहीं दोनों वक्त भोजन व अन्य खादय वस्तुएं दी जायेंगी। समाजसेवी कैलाश दावडा ने घोषणा की कि वे अपने खर्चे पर इन बच्चों हेतु गणवेश व अन्य खर्चा उठायगे।
Source code line count software for developers and project managers. Ability to count code lines, comment lines and mixed lines in single files as well as entire directories. Preset (changeable) count rules for almost all types of source code files.