बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड स्थित विवेक बाल निकेतन स्कूल में राधा गंगा सेवा संस्थान व मौहल्ला विकास समिति लालीमाई पार्क समिति द्वारा बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बीकानेर के नगर विधायक बी डी कल्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बी डी कल्ला ने कहा कि स्वास्थय के प्रति चेतना व जागृति समाज के लिए आवश्यक है और ऐसे चिकित्सा परामर्श शिविर समाज के लिए कईं प्रकार से उपयोगी साबित हो सकते हैं। कल्ला नें कहा कि राधा गंगा सेवा संस्थान द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविरों का संचालन किया जा चुका है जो काफी लाभदायक साबित हुए हैं। डॉ कल्ला ने चरक संहिता व पुराणों का हवाला देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और मनुष्य को चाहिए कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा ने कहा कि राधा गंगा सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहा यह प्रयास काफी सराहनीय है और ऐसे शिविरों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति अलग जगाई जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित किशन अनेजा ने अपने उद्बोधन में शिविर की सफलता की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरजनारायण व्यास ने कहा कि राधा गंगा सेवा संस्थान समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी तरह से निभाने का प्रयास कर रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को डॉ वेद शर्मा ने भी संबोधित किया।
शिविर में विशेषज्ञों के तौर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ पुरूषोत्तम व्यास, आयुर्वेद के डॉ चतुर्भुज व्यास, फिजिशियन डॉ एस सी व्यास, डॉ राहुल हर्ष, डॉ निशांत पुरोहित, डॉ एम एल व्यास, डॉ श्याम अग्रवाल आदि ने सेवाऍं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नृसिंह किराडू, समजासेवी मूलचंद रंगा, मुकेश पुरोहित सहित शहर के कईं वरिष्ठ व गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ ब्रज रतन जोशी ने किया।