श्रीगंगानगर,(लक्ष्मीकान्त शर्मा ) श्रीगंगानगर के गंगासिंह स्टेडियम में स्पोटर्स क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मंगलवार से हुई। इस दौरान बीएसएफ व आर्मी के बीच मैच हुआ जिसमें बीएसएफ ने आर्मी को 3-0 से पराजित किया। दूसरी ओर बीकानेर ने हनुमानगढ को 4-1 से हराया। इस का प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक गुरमीतसिंह कुन्नर ने किया तथा उन्होंने आयोजन के लिए गंगानगर स्पोर्टस क्लब की प्रंशसा की। इस मौके पर खेलकूद अधिकारी महेंन्द्रसिंह बराड, खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एएस मान, हॉकी संघ के अध्यक्ष गुरबचसिंह कंग, कश्मीरसिंह मांगट, मित्रानंद पूनिया, क्लब अध्यक्ष अवतारसिंह मौजूद थे।