श्री गंगागनर (प्रे.वि.) अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की गत दिवस केशव कुटीर कार्यालय में बैठक का आयोजन एडवोकेट गौरी शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला मंत्री एडवोकेट राजेन्द्र कुमार शर्मा ने इस अवसर पर नगर इकाई के गठन की घोषणा करते हुए बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के नगर अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र पारासर, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अमनदीप सिंह एवं अशक सहारण को मनोनीत किया गया है।
सचिव पद का दायित्व जितेन्द्र सरपाल को एवं संगठन मंत्री का पद भार एडवोकेट मनोज सोनी को सौपा गया है। जबकि परिषद के प्रचारमंत्री की जिम्मेवारी का पद विशाल पासी को तथा कोषाध्यक्ष पद गतम शर्मा को दिया गया। इसी प्रकार श्री शर्मा ने जसवीर मिसन को संयुक्त सचिव, नरेन्द्र सकलानी को सहसचिव, दुलासिंह को सांस्कृतिक सचिव पद पर मनोनीत कर परिषद के कार्यक्रमो की जिम्मेवारी सौपी है।
श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की बैठक में एडवोकेट गौरी शंकर गुप्ता के सानिध्य में विधायिका द्वारा विवाह की आयु १८ वर्ष किया जाना उचित है या नहीं विषय पर विचार विर्मश किया गया। बैठक में एक मार्च से १५ मार्च तक इस विषय पर संगोष्ठि के आयोजन के लिए समाज के बुद्विजीवियों के विचारों के आमंत्रण के लिए विचार संकलन पखवाडा मनाने का निर्णय लिया गया है। नव मनोनीत अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र पारासर ने परिषद की आगामी बैठक २९ फरबरी को आहूत की है।