राज्यपाल प्रभा राव दो दिवसीय यात्रा पर बीकानेर पहुंची
27 Feb
2010
बीकानेर, बीकानेर नाल एयर पोर्ट पर महामहिम के पहुंचने पर राजस्थान विधान सभा के सरकारी मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल, नगर निगम बीकानेर के महापौर भवानी शंकर शर्मा, संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह,पुलिस महानिरीक्षक मेघचन्द मीणा, जिला कलक्टर श्रेया गुहा, जिला पुलिस अधीक्षक एच.जी.राघवेन्द्र सुहासा व पूर्व न्यासी हीरा लाल हर्ष ने गुलदस्ते भेंट कर उनकी अगवानी की। महामहिम के सरकिट हाउस में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने महामहिम को जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शिष्टाचार भेंट की। महामहिम राज्यपाल श्रीमती प्रभाराव ने रंगों के त्यौहार होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा भारतीय संस्कृति में उत्सवों और त्योहारों का अपना अगल महत्व है। हर त्यौहार और उत्सव भाईचारे और शान्ति का संदेश देते है। महामहिम राज्यपाल नेमें कहा कि हमें त्यौहारों की मूल भावना व संदेश को अपने जीवन में ढालकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व हमें उमंग,उत्साह और भाईचारें का संदेश देता है। उन्होंने शनिवार को मनाये जा रहे पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मीलादुन्नबी की भी बधाई दी।
|