राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने जालौर जिले की सांचोर तहसील के ग्राम लालपुर में दोपहर दो बजे राजस्थान सीमा में नर्मदा जल के प्रवाह को स्वचालित बटन दबाकर आरंभ किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने हजारों लोगों ने तालियों की गडगडाहट और ढोल-नगाडों की गूंज के बीच इस क्षण को अविस्मरणीय बना दिया।
नर्मदा के जल से राजस्थान में ५ लाख एकड फीट पानी सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए उपलब्ध होगा। इससे जालौर व बाडमेर जिले के २३३ गांवों की २.४६ लाख हैक्टेयर भूमि में फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा सुलभ होगी। जालौर, भीनमाल एवं सांचोर कस्बों तथा एक हजार ३३६ गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया होगा। इस परियोजना की कुल लागत १९७५ करोड रुपये है।
इससे पहले दोपहर एक बजकर ४५ मिनट पर श्रीमती राजे ने लालपुर गांव में बने हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरकर नहर के पास विधि-विधान से पूजन किया तथा जल संसाधन , कृषि एवं विद्युत आदि विभागों द्वारा नर्मदा नहर परियोजना के संदर्भ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्राी ने स्वचालित बटन दबाकर मुख्य नहर पर बने तीन गेट खोले जिससे नर्बदा का जल मुख्य नहर में प्रवाहित हो गया। यह स्थान गुजरात की सीमा से ७.८८ किलोमीटर राजस्थान की सीमा में हैं तथा जालोर जिले की सांचोर तहसील के लालपुर गांव के पास स्थित हैं।
मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिये जोधपुर डिस्कॉम द्वारा एक करोड रू. की लागत से बने ३३/११ के.वी. जीएसएस का भी उद्घाटन किया। उन्होनें जी.एस.एस. के शिलापट्ट का भी अनावरण किया तथा जोधपुर डिस्कॉम के सदस्यों के साथ समूह चित्रा खिंचवाये । मुख्यमंत्री ने जोधपुर डिस्कॉम द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इससे पहले मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे का परियोजना स्थल पर भावभीना स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जलसंसाधन मंत्राी सांवरलाल जाट ने की। विशिष्ट अतिथि जलसंसाधन राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड, राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर, संसदीय सचिव भवानीसिंह राजावत, सांसद श्रीमती सुशीला बंगारू, उपाध्यक्ष, बीस सूत्राी कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अर्जुन सिंह देवडा, विधायक आहोर शंकरसिंह राजपुरोहित, विधायक (सांचोर) जोगेश्वर गर्ग, जीवाराम चौधरी, विधायक सांचोर, चौहटन के विधायक गंगाराम चौधरी थे।
समारोह में विधायक बाडमेर तगाराम चौधरी, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती तारा भण्डारी, प्रमुख शासन सचिव एस.एन.थानवी, मुख्य अभियन्ता एन.आर.राय, जोधपुर डिस्कॉम के सी. एम.डी. बी.सी. माथुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने जालौर जिले की सांचोर तहसील के ग्राम लालपुर में दोपहर दो बजे राजस्थान सीमा में नर्मदा जल के प्रवाह को स्वचालित बटन दबाकर आरंभ किया। जालौर, भीनमाल एवं सांचोर कस्बों तथा एक हजार ३३६ गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया होगा। इस परियोजना की कुल लागत १९७५ करोड रुपये है। DHANJI DEWASI SARNAU - PASUPALAK PROKOSH , DHANJI DEWASI SARNAU (18/04/2008 20:24:08)
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने जालौर जिले की सांचोर तहसील के ग्राम लालपुर में दोपहर दो बजे राजस्थान सीमा में नर्मदा जल के प्रवाह को स्वचालित बटन दबाकर आरंभ किया। जालौर, भीनमाल एवं सांचोर कस्बों तथा एक हजार ३३६ गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया होगा। इस परियोजना की कुल लागत १९७५ करोड रुपये है। धनारामजी s/o भगवानाजी देवासी ( समेलानी परिवार सरनौ ) पासुपालक प्रोकोष मेंबेरे , DHANJI DEWASI SARNAU B.J.P (23/04/2008 03:40:51)