आईआईटी, आईआईएम व केन्द्रीय स्थान विवि चयन समिति 29 को बीकानेर मे
27 May
2009
बीकानेर, बीकानेर में आई.आई.टी., आई.आई.एम.,केन्द्रीय विश्वविद्यालय तथा विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए स्थान चयन करने के लिए एक समिति 29 मई को बीकानेर आएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) असरफ अली ने बताया कि समिति के सदस्य प्रो.वी.एस.व्यास, प्रो.वी.सिन्हा एवं एल.के.माहेश्वरी २९ मई को सर्किट हाउस में अपरान्ह 3 बजे से सांय 5 बजे तक जन प्रतिनिधियो, स्थानीय शिक्षाविद् और जनता से विचार विमर्श करेंगी। इसके बाद समिति के सदस्य इन संस्थानों के लिए स्थान चयन के लिए भ्रमण करगी। स्थान चयन कराने के लिए उपखण्ड अधिकारी बीकानेर को लगाया गया है। समिति के सदस्य रात्राी विश्राम बीकानेर में करेंगे।
|