www.khabarexpress.com |
|
| 06 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
सरकार ने जुलाई सितम्बर, २००७ की तिमाही में खुली ब्रिकी के लिए ३६ लाख टन चीनी का कोटा जारी किया है । जुलाई २००७ में खुले बाजार में बेचने के वास्ते १० लाख टन चीनी का कोटा जारी किया गया है । इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बिक्री के लिए १.८९ लाख टन चीनी का कोटा भी जारी किया गया है । जून २००७ में खुली बिक्री के लिए जारी चीनी का कोटा १५ जुलाई, २००७ तक बेचने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है । इस प्रकार जून के लिए खुली बिक्री कोटे से बची ३ लाख टन चीनी को मिलाकर जुलाई के दौरान कुल १४.८९ लाख टन चीनी खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी । जुलाई सितम्बर, २००७ के दौरान ३६ लाख टन खुली बिक्री कोटे, जुलाई के लिए १० लाख टन तथा जून में शेष बची ३ लाख टन चीनी बिक्री बाजार में उपलब्ध रहने से चीनी के खुदरा भाव उचित स्तर पर बने रहने की संभावना है । अगर किसी राज्य में चीनी की कीमतों में असाधारण वृद्धि नजर आई तो चीनी की कीमतों पर नियंत्रण के लिए उस राज्य की चीनी मिलों से अतिरिक्त चीनी जारी की जाएगी ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?