www.khabarexpress.com |
|
| 23 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
हनुमानगढ , २७ जून। पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति की साधारण सभा के लिए सदस्य बनाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक श्री ताराचन्द मेहरडा ने बताया कि गत १९ जून को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने जिले में पशु क्रूरता निवारण समिति के पुनर्गठन की आवश्यकता जतसते हुए साधारण सभा के सदस्य बनाने के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंन बताया कि सदस्य बनने के लिए पशु प्रेमी , गोवंश प्रेमी व पशु कल्याण से जुडे तथा पशु क्रूरता की रोकथाम में रूचि रखने वाले व्यक्ति १५ जुलाई से पूर्व हनुमानगढ टाऊन में चुंगी नम्बर छः पर स्थित पशु पालन विभाग के उप निदेशक कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि सदस्य बनाने के पश्चात समिति की कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव तथा कोषाध्यक्ष निर्वाचित होंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष संख्या ०१५५२- २२६६८९ पर भी सम्फ किया जा सकता है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com